G7 में चमकी मोदी की डिप्लोमेसी, मैक्रों-मेलोनी और मार्क कार्नी से हुई मुलाकात
PM Modi G7 Summit: 18 जून की सुबह पीएम मोदी ने लिखा, 'कनाडा की एक सफल यात्रा का समापन. कनाडा के लोगों और सरकार को G7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद.' इससे पहले क्या-क्या हुआ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 17 जून को कनाडा में हुए 51वें जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में पहुंचे. यहां उन्होंने दुनिया के अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात की, दुनियाभर में असर डालने वाले मुद्दों पर उनसे बात की. इसके अलावा, उन्होंने कनाडा (Canada) के साथ भारत के संबंधों को सुधारने की दिशा में भी काम किया.
अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस शहर में ये शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था. पीएम मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा पर हैं. इसी क्रम में कनाडा पहुंचकर उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया. शिखर सम्मेलन स्थल पर उनका स्वागत कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किया.
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,
प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. उन्होंने जी-7 में बुलाए जाने पर आभार जताया. साथ ही, भारत-कनाडा संबंधों के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा,
वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा,
ये भी पढ़ें- G7: भारत-कनाडा रिश्तों में बर्फ पिघली?
पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. मई, 2025 में चांसलर मर्ज़ के पद संभालने के बाद ये दोनों की पहली बैठक थी. अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद जर्मन सरकार ने संवेदनाएं जताई थीं. पीएम मोदी ने इसके लिए उनका आभार जताया. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है. इस मुलाक़ात को लेकर पीएम मोदी ने X पर लिखा,
शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से मुलाकात की. ये दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाक़ात थी. रणधीर जायसवाल ने इस बातचीत को भारत-मैक्सिको संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया,
पीएम मोदी ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग से मुलाक़ात के बाद लिखा,
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मुलाक़ात के बाद पीएम मोदी ने लिखा,
अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों के अलावा, पीएम मोदी ने फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाक़ात की. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस, EU प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा से भी पीएम मोदी की मुलाक़ात हुई.
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद लिखा, ‘भारत-इटली के बीच गहरी दोस्ती है.’ इस पर पीएम मोदी ने लिखा,
बुधवार, 18 जून की सुबह पीएम मोदी ने लिखा,
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस गए थे. जहां उन्होंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस से बातचीत की थी. जी-7 की ये बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है. जिसमें इजरायल-ईरान और युक्रेन-रूस की जंग शामिल है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: खालिस्तानियों पर G7 समिट में क्या एक्शन लेगा भारत

.webp?width=60)

