जम्मू कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद अब नहीं रहे. सीएम की कुर्सी खाली है.सीएम उनकी बेटी महबूबा को बनना है. पर अभी कुछ दिन महबूबा सीएम पद की शपथ नहींलेंगी. सूत्रों के मुताबिक, महबूबा शुक्रवार तक सीएम पद की शपथ ले सकती हैं. बीजेपीनेता राम माधव ने शुक्रवार को महबूबा से मुलाकात की. महबूबा ने सरकार बनाने या सीएमकी शपथ लेने के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया. जम्मू कश्मीर का सीएम पीडीपीसे ही बनना है. जम्मू कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन की सरकार है. गवर्नरएनएन वोहरा ने महबूबा और बीजेपी को चिट्ठी लिखकर सरकार बनाने के लिए कहा. याद रहेगुरुवार को दिल्ली के एम्स में मुफ्ती मोहम्मद सईद का इंतकाल हो गया था. वो अभी तकजम्मू कश्मीर के चीफ मिनिस्टर थे. महबूबा मुफ्ती उनकी बेटी, अनंतनाग से सांसद औरजम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसीडेंट हैं.