The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistan Foreign Minister Says Failure To Resolve Water issue Will Be An Act Of War

'खतरे में पड़ सकता है सीज़फायर, अगर... ' बोले पाकिस्तान के विदेश मंत्री

Pakistan Foreign Minister On Water Issue: सीज़फायर और तनाव में नरमी आने के बाद इशाक डार ने बयान दिया है. सीजफायर पर बोले हैं.

Advertisement
Pakistan Foreign Minister Says Failure To Resolve Water issue Will Be An Act Of War
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार. (फोटो- X @ForeignOfficePk)
pic
रिदम कुमार
13 मई 2025 (अपडेटेड: 13 मई 2025, 03:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत पाकिस्तान तनाव और फिर सीज़फायर (India Pakistan Tension) के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री (Pakistan Foreign Minister On Water Issue) इशाक डार ने एक बयान दिया है. डार ने कहा कि अगर सिंधु जल समझौता नहीं सुलझता है तो सीज़फायर खतरे में पड़ सकता है.

सीज़फायर और तनाव में नरमी आने के बाद पहली बार डार अमेरिका के टीवी चैनल सीएनएन को सोमवार 12 मई को इंटरव्यू दे रहे थे. इंटरव्यू के दौरान विदेश मंत्री डार ने कहा,

Image embed
Image embed

उन्होंने कहा कि भारत ने 7 मई को उन पर हमला किया, इसके बाद पाकिस्तान के पास भी आत्मरक्षा में हमले करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा था. डार ने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर न्यूक्लियर हमला करने के बारे में कोई विचार नहीं किया था.

डार ने दोनों देशों के बीच हुए सीज़फायर पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा,

Image embed

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय या पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच कोई सीधा संपर्क नहीं था. डार ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन्हें यह मैसेज दिया कि भारत लड़ाई रोकने के लिए तैयार है.

पहलगाम हमले से इनकार

पाकिस्तान के दूसरे मंत्रियों की तरह ही डार ने भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं था. उन्होंने कहा, “हम सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं.” उन्होंने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप भी पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के प्रयासों का समर्थन करते हैं.

वीडियो: दुनियादारी: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()