पाकिस्तान के क्वेटा में बुधवार सुबह बम धमाका हुआ. धमाके में 14 लोगों के मारेजाने की खबर है. जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. धमाका क्वेटा के सेटेलाइट टाउन केपोलियो सेंटर के पास हुआ है. धमाके के बाद घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जारहा है. सुरक्षाबलों ने धमाके के बाद इलाके को घेर लिया है. दरअसल बुधवार को पोलियोकैपेंन का क्वेटा में तीसरा दिन है. कुछ आतंकी संगठन पाकिस्तान में पोलियो कैंपेनका विरोध करते आए हैं. पोलियो अभियान से करीब 24 लाख बच्चों को पोलियो की खुराकपिलाने का टारगेट रखा गया है. हालांकि अफगानिस्तानी रिफ्यूजियों के करीब 55 हजारबच्चों ने पोलियो की खुराक पीने से इंकार किया. ब्लास्ट के बाद पोलियो टीमों कोमौके से हटा लिया गया है. याद रहे कि पोलियो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की पोलियोसे प्रभावित देशों की लिस्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले और दूसरे नंबर परआते हैं. https://twitter.com/DunyaNews/status/687135047711862784