ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे के चलते देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) मेंग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस अलर्ट केतहत दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लागू हो गई हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल ने मंगलवार 28 दिसंबर को ये घोषणा की. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट केमुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से कोविड पॉजिटिविटी रेट 0.5प्रतिशत से अधिक है. ऐसे में हम ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत येलो अलर्टजारी कर रहे हैं. जल्द ही पाबंदियों की विस्तृत जानकारी जारी कर दी जाएगी."As the COVID19 positivity rate has been above 0.5% for the past few days, we areenforcing Level-I (Yellow alert) of the Graded Response Action Plan. A detailedorder on restrictions to be implemented will be released soon: Delhi CM ArvindKejriwal pic.twitter.com/tkJ9WtMaSz— ANI (@ANI) December 28, 2021 अरविंद केजरीवाल ने ये घोषणा उच्च अधिकारियों केसाथ हुई बैठक के बाद की. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल ने ये भीबताया कि कोरोना के जो नए मामले सामने आ रहे हैं, वो माइल्ड हैं. उन्होंने बताया किमामले बढ़ने के बाद भी ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स के प्रयोग में बढ़ोतरी नहीं हुई है.येलो अलर्ट के प्रतिबंध दिल्ली सरकार की तरफ से अभी प्रतिबंधों के संबंध मेंविस्तृत आदेश जारी नहीं किया है. हालांकि, येलो अलर्ट के तहत इन प्रतिबंधों के लागूहोने का प्रावधान है. - रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. -गैर-जरूरी सेवाओं और सामान वाले मॉल और दुकानें ऑड-ईवन नियम के तहत खुलेंगे. -रेस्त्रां सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे. - बार दोपहर12 बजे से रात 10 बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे. - सिनेमा हॉल्स औरमल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे. - बैंकट हॉल और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे. - होटल खुलेंगे.हालांकि, उनके अंदर के बैंकट हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम बंद रहेंगे. - स्पा, जिम, योगसंस्थान और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे. - दिल्ली मेट्रो बैठने की 50 फीसदी क्षमता केसाथ चलेगी. यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. - अंतरराज्यीयबसें भी बैठने की 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगी. - ऑटो, टैक्सी, ई रिक्शॉ औरसाइकिल रिक्शॉ में केवल दो यात्रियों के बैठने की इजाजत होगी. - स्पोर्ट्सकॉम्प्लेक्स, स्टेडियम्स और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे. हालांकि, राष्ट्रीय औरअंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. - शादी समारोह और अंतिम संस्कार मेंकेवल 20 लोगों के शामिल होने की मंजूरी होगी. - धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिनश्रद्धालुओं के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे. - स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानऔर शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. - प्राइवेट ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केवलआधी क्षमता के साथ ही खुलेंगे. इन प्रतिबंधों के इतर येलो अलर्ट के तहत निर्माणकार्य चालू रहेगा. सलून और ब्यूटी पॉर्लर भी खुलेंगे. वहीं पब्लिक पार्क में जानेपर भी पाबंदी नहीं होगी. लोगों को बाहर बैठकर योग और शारीरिक व्यायाम करने की इजाजतहोगी. कब लगता है येलो अलर्ट? ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान्स के तहत येलो अलर्टको पहले लेवल का अलर्ट कहा जाता है. ये तब लगता है, जब पॉजिटिविटी रेट लगातार दोदिन 0.5 प्रतिशत से अधिक रहे. दिल्ली में 27 दिसंबर को 0.68 फीसदी के पॉजिटिविटीरेट के साथ कोविड के कुल 331 मामले सामने आए. ये 9 जून के बाद दिल्ली में एक दिन केभीतर आए नए कोरोना मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 26 दिसंबर को दिल्लीका कोविड पॉजिटिविटी रेट 0.55 फीसदी था. राजधानी में ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़कर165 हो गए हैं. वहीं देश में ये संख्या 653 हो चुकी है.