The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • noida man raped female dog then threw it from third floor balcony arrested in greater noida

फीमेल डॉगी के हाथ-पैर बांधकर रेप किया, लोगों ने देखा तो और भी गंदा काम किया

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ये घटना घटी है. आरोपी की पहचान सोनवीर के तौर पर हुई. उम्र 28 साल. वो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्या-क्या बताया

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:23 PM IST)
man raped female dog and threw it from third floor balcony arrested in greater noida
आरोपी सोनवीर के खिलाफ केस दर्ज (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ग्रेटर नोएडा में पशु क्रूरता का हैरान कर देने वाला सामने आया है. आरोप है कि शख्स ने गली की मादा कुत्ते (फीमेल डॉगी) के हाथ पैर बांधकर उसके साथ रेप किया. जब पड़ोसियों ने शख्स को ये घिनौना काम करते हुए देखा तो आरोपी ने कथित तौर पर कुत्ते के साथ और भी बर्बरता की. उसने कुत्ते को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. घटना में मादा कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

क्या कैसे हुआ? पुलिस ने बताया

मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर का है. यहीं आरोपी किराए के मकान में रहता है. उसका नाम सोनवीर है. उम्र 28 साल. मथुरा का रहने वाला है. पुलिस ने सोनवीर को अरेस्ट कर लिया है. उसके खिलाफ IPC की धारा  377 (किसी भी पुरुष, महिला या जानवर के साथ आप्रकृतिक सेक्स करना) के तहत केस दर्ज हुआ है. पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत भी आरोप तय किए गए हैं.

पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार

घटना 25 अक्टूबर की रात की है. आरोप है कि सोनवीर गली से कुत्ता पकड़ कर घर ले गया और उसके साथ रेप किया. पड़ोस में रहने वाले एक कपल ने उसे देखा और शोर मचाया जिससे मौके पर काफी भीड़ जुट गई. तभी आरोपी ने कथित तौर पर डॉगी को तीसरे फ्लोर से नीचे फेंक दिया. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के वक्त वो नशे की हालत में था.

ये भी पढ़ें- मालकिन ने नदी में कूद कर दे दी जान, कुत्ता चप्पलों के पास करता रहा इंतजार

कुछ दिन पहले ही एक कुत्ते को रस्सी से लटकाकर उसकी हत्या करने का एक मामला सामने आया था. कुत्त के मालिक ने उसे डॉग ट्रेनिंग के लिए भेजा था, जहां उसकी हत्या कर दी. घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.

इस साल मार्च में एक पिटबुल की हत्या का केस भी हुआ था. मुजफ्फरनगर के आलमगीरपुर गांव के रहने वाले नितिन पुंडीर के पास पिटबुल ब्रीड का एक कुत्ता था. नाम था जिम्मी. नितिन ने बताया कि वो अपने पिटबुल को रोज सुबह शौच के लिए टहलाने ले जाते थे. एक दिन वो अपने घर से बाहर निकले तो उनके पड़ोसी रवि ने पिटबुल पर हमला कर दिया. वो भी गंडासे से. जिसके कारण पिटबुल की मौत हो गई.

Advertisement

Advertisement

()