The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Woman toll plaza staff in Greater Noida thrashed for demanding payment, Video Viral

लेडी टोलकर्मी का जबड़ा दबाया, जमीन पर पटका... महिला की क्रूरता का Video वायरल

वीडियो में दबंग किस्म की महिला ग्रेटर नोएडा के टोल बूथ के अंदर घुसकर मारपीट करती नजर आ रही है

Advertisement
pic
17 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2023, 04:32 PM IST)
Woman toll worker molested in Greater Noida
लेडी टोलकर्मी का कसूर बस इतना था कि उसने टोल टैक्स मांग लिया था | फोटो: सोशल मीडिया
Quick AI Highlights
Click here to view more

ग्रेटर नोएडा के एक टोल प्लाजा पर लेडी टोलकर्मी के साथ मारपीट की गई. कसूर बस इतना था कि टोल टैक्स मांग लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दबंग किस्म की महिला टोल बूथ के अंदर घुसकर गालियां देती और मारपीट करती नजर आ रही है. हैरानी की बात ये है कि मौके पर तमाम टोलकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी महिला को बूथ के अंदर जाने से रोकने की कोशिश नहीं की. हालांकि, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है (Woman toll worker molested in Greater Noida).

कैसे विवाद शुरू हुआ?

आजतक से जुड़े अरुण त्यागी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के लोहाली टोल प्लाजा की है. विवाद तब शुरू हुआ जब टोल पर पहुंची एक कार में सवार लोगों से लेडी टोलकर्मी ने टोल टैक्स मांगा. बताया जाता है कि कार चला रहे व्यक्ति ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया. उसका कहना था कि वो स्थानीय नागरिक है और इसलिए टोल टैक्स नहीं दे सकता. इसके बाद लेडी टोलकर्मी ने कार चला रहे व्यक्ति से उसका स्थानीय पहचान पत्र मांगा, इसपर वो बहस करने लगा.

हाल देखिए टोलकर्मी को कोई उठाने नहीं आया!

इसी बीच कार में बैठी महिला भड़क उठी और गेट खोलकर बूथ के अंदर बैठी लेडी टोलकर्मी के पास जा पहुंची. उस महिला ने पहले तो टोलकर्मी से गाली गलौज की और फिर उसका जबड़ा पकड़कर जोर से दबा दिया. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी महिला इस दौरान लेडी टोलकर्मी का जबड़ा पकड़कर उसे इतनी तेज झकझोरती है कि वो कुर्सी सहित जमीन पर गिर जाती है. फिर कुछ अन्य लोग वहां आते हैं और आरोपी महिला को बूथ से बाहर ले जाते हैं. इस घटना के दौरान ये भी दिखा कि बूथ के अंदर लेडी टोलकर्मी जमीन पर पड़ी रहती है, लेकिन कोई उसे उठाने की जहमत नहीं करता.

सूचना मिलने के बाद थाना दादरी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो: नोएडा में लिफ्ट से खींचकर हाउस हेल्प को पीटते वायरल वीडियो की पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()