लैंडस्लाइड के चलते 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बह गईं, सभी लापता
Nepal Landslide Update: बस में सात भारतीय भी सवार थे. उन सभी की मौत हो चुकी है. मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से लापता बसों और लोगों की तलाश करने में दिक्कतें आ रही हैं.

नेपाल में 12 जुलाई की सुबह भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की वजह से दो बसें नदी में गिर गईं. भूस्खलन मदन-अश्रित हाईवे पर हुआ (Nepal Landslide News). इस दौरान वहां से गुजर रही दो बसें मलबे की चपेट में आकर त्रिशूली नदी में बह गईं. खबर है कि दोनों बसों में लगभग 63 यात्री सवार थे. वो सभी लापता हैं. जानकारी है कि भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है.
आजतक से जुड़े रोहित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सात भारतीय भी सवार थे. उन सभी की मौत हो चुकी है. चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने मामले की पुष्टी करते बिए ANI को बताया,
घटना से जुड़े फोटो भी सामने आए हैं. उनमें दिख रहा है सड़क के बीच में भूस्खलन की वजह से मलबा इकट्ठा हो गया है और रास्ता ब्लॉक हो चुका है. पता चला है कि सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया था.
नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने सभी सरकारी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और बचाव करने का निर्देश दिया है. PM ने पोस्ट में लिखा,
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से नेपाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 62 लोग मारे गए हैं और 90 घायल हुए हैं.
वहां भारी बारिश के चलते संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ है. कम से कम 121 घर जलमग्न हो गए और 82 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए.
वीडियो: हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में हुए लैंडस्लाइड के दौरान जान गंवाने वालों की कहानी हिलाकर रख देगी

.webp?width=60)

