The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mukesh Sahani Father Jitan Sahani Killed RJD Alleges JDU of Mahajangalraj

'ट्रंप पर भी तो हमला हुआ..' मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बीजेपी नेता का बेतुका बयान

Mukesh Sahani Father Murder: राजद ने इस मामले को लेकर Nitish Kumar की सरकार पर 'महाजंगलराज' का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ BJP और JDU के नेताओं ने गठबंधन की सरकार के बचाव में इस मामले को Donald Trump पर हुए हमले से जोड़ दिया है.

Advertisement
Mukesh Sahani Father
RJD ने NDA सरकार पर 'महाजंगलराज' का आरोप लगाया है. (फाइल फोटो: पुष्य मित्र/इंडिया टुडे)
pic
रवि सुमन
16 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 16 जुलाई 2024, 03:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani Father Killed) के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है. बिहार के दरभंगा स्थित घर से उनका शव मिला है. पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे चोरी का मामला बताया है. बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई है. इस मामले की जांच के लिए दरभंगा SSP ने SIT का गठन किया है. SP (ग्रामीण) इस टीम का नेतृत्व करेंगे. 

इस मामले पर अब राजनीतिक बयानबाजियां शुरू हो गई हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसको लेकर नीतीश सरकार पर ‘महाजंगलराज’ का आरोप लगाया है. साथ ही नीतीश कुमार के 'सुशासन' वाले दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं. वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल JDU और BJP ने सरकार का बचाव किया है. भाजपा और जदयू के नेताओं ने इस मामले को अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप पर हुए हमले से जोड़ दिया है.

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि जिस तरह बिहार में हत्याओं का दौर चल रहा है, यहां कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा है कि बिहार में लगातार अपराध हो रहे हैं, यहां लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. 

उन्होंने आगे कहा,

Embed

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा,

Embed

जंगलराज का आरोप

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. ‘महाजंगलराज’ के आरोप पर राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नबीन ने RJD को जवाब दिया है. उन्होंने कहा,

Embed

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि ये घटना राजनीति का विषय नहीं है. उन्होंने कहा,

Embed

Donald Trump से जोड़ा मामला

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि सभ्य समाज में अपराध को नहीं रोका जा सकता. उन्होंने कहा,

Embed

केंद्रीय मंत्री और JDU नेता रामनाथ ठाकुर ने भी इस मामले को डॉनल्ड ट्रंप पर हुए हमले से जोड़ा है. उन्होंने कहा है,

Embed

JDU प्रवक्ता नीरज बबलू ने कहा है कि पुलिस आरोपियों को खोज निकालेगी. उन्होंने कहा कि वो ‘पॉलिटिकल इन्वेस्टिगेशन’ की बात नहीं करते बल्कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन की बात करते हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव से अनुरोध किया कि अगर उन्हें इस हत्या के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को जरूर बताएं. जंगलराज के सवाल पर उनका जवाब था- इसको जंगलराज तब कहते जब पुलिस कार्रवाई नहीं करती. 

वीडियो: 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी महल वाली बस लेकर आरक्षण मांग रहे

Advertisement

Advertisement

()