The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mamata banerjee appeal on bangladesh issue sheikh hasina resigns and flee

बांग्लादेश के तख्तापलट के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों को क्या कह दिया?

जब Sheikh Hasina देश छोड़ कर भागीं, तो शुरुआत में ये साफ़ नहीं हो पाया कि वो कहां जा रही हैं. मगर अब इनपुट कहते हैं कि वो दिल्ली-NCR के हिंडन एयरबेस पर लैंड करेंगी, कुछ देर रुकेंगी और यहां से यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होंगी.

Advertisement
pic
5 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2024, 06:48 PM IST)
mamata banerjee on bagladesh coup
ममता बनर्जी और शेख़ हसीना के संबंध अच्छे रहे हैं. (फ़ोटो - PTI/रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश में शेख़ हसीना के इस्तीफ़े और देश छोड़ कर भागने के बाद अंतरिम सरकार बनेगी. ऐसी जानकारी वहां के सेना प्रमुख ने दी है. पड़ोसी मुल्क में तेज़ी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वहां की जनता से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है और भारत सरकार पर भरोसा रखने के लिए कहा.

इंडिया टुडे के इनपुट्स के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा है,

सभी संप्रदाय के लोगों से अनुरोध है कि वो शांत रहें. कोई भी किसी तरह का सांप्रदायिक बर्ताव न करे और क़ानून अपने हाथ में न ले. मैं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और जनता से भी से अनुरोध करती हूं कि इस तरह का कोई पोस्ट मत न शेयर करें जिससे यहां पर सांप्रदायिक सौहार्द को नुक़सान पहुंचे.

आप मुश्किल में हैं तो भरोसा रखिए, भारत सरकार आपकी मदद करेगी. सब कुछ भारत सरकार पर छोड़ दीजिए. हम सब बांग्लादेश के हालात से चिंतित हैं. 

उन्होंने भाजपा नेताओं और अपनी पार्टी के नेताओं से भी अपील कि कोई भी ऐसा पोस्ट न करें, ऐसा कोई बयान न दें, जिससे भारत, ख़ासकर बंगाल में स्थिति अराजक हो. 

ये भी पढ़ें - बांग्लादेश की सड़कों पर क्यों उतरे हैं लोग?

इमरजेंसी में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मान ने अपील की है कि जनता हिंसा न करे और सेना पर भरोसा रखे. साथ ही आश्वासन भी दिया कि सभी हत्याओं और अपराधों के लिए न्याय होगा. बांग्लादेशी न्यूज़ संगठन यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ बांग्लादेश की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रेस कॉन्फ़्रेंस से पहले सेना प्रमुख ने सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और कुछ विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की थी. 

इससे पहले ख़बर आई थी कि बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने इस्तीफ़ा दे दिया और देश छोड़ कर निकल गईं. शुरुआत में ये साफ़ नहीं हो पाया कि वो कहां जा रही हैं, मगर अब इनपुट कहते हैं कि वो दिल्ली-NCR के हिंडन एयरबेस पर लैंड करेंगी, कुछ देर रुकेंगी और यहां से यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो सकती हैं.

वीडियो: स्कूल,कॉलेज,ऑफिस,इंटरनेट Bangladesh में सब क्यों बंद?

Advertisement

Advertisement

()