दुनिया के सबसे ईमानदार आदमी की खोज शुरू कर देनी चाहिए. क्योंकि युग पुरुष के साथदिल्ली की सीएम कुर्सी का 'अतिरिक्त पदभार' संभाल रहे अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जबतक देश में प्रधानमंत्री कोई ईमानदार आदमी नहीं बनेगा, तब तक सीबीआई आजाद नहींहोगी. और ये तब तक नहीं हो सकता, जब तक देश का टॉप पर कोई ईमानदारी आदमी न बैठाहो.' अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ये ज्ञान उस मुबारकदिन में दिया है, जब प्रधानमंत्री मोदी को साइकोपैथ कहने के मामले में हाईकोर्ट नेउन्हें राहत दी है. लेकिन इंसान वही जो गलती दोहराए. और क्योंकि इंसान का इंसान सेहो भाईचारा. इसलिए केजरीवाल ने फिर मोदी पर आरोप लगाए. केजरीवाल ने कहा, 'जो भीपार्टी सत्ता में होती है वो सीबीआई का दुरुपयोग करती है. 16 दिसंबर को मोदी नेमेरे दफ्तर में रेड करवाई. क्योंकि उन्हें लगता है कि दुनिया में सबसे भ्रष्ट आदमीअरविंद केजरीवाल ही है.' केजरीवाल ने कहा, '16 साल इनकम टैक्स में काम किया है. मैंखुद रेड मारने वाले दस्ते में काम कर चुका हूं. मेरे दफ्तर में सीबीआई ने जो रेडमारी है, उससे रेड का खर्च भी नहीं निकला होगा. क्योंकि टीम को छापे में कुछ नहींमिला. 15 दिनों तक सीबीआई हमारे अफसरों को बुलाती रही. पूछताछ के दौरान भद्दी-भद्दीगालियां देते. हमारे अफसरों से पूछा जाता कि दफ्तर में कैसे काम होता है. कौन-कौनकाम करता है.' '1400 अफसर और छुट्टियां भी नहीं मिलती CBI वालों को' इन सबके बीचकुछ काम की बातें भी सुनने को मिलीं. क्योंकि प्रोग्राम सीबीआई की आजादी को लेकरथा. इसलिए सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर एमएल शर्मा ने सीबीआई का बचाव किया.कहा, 'सीबीआई में काम करने के लिए महज 1400 अफसर हैं. छुट्टी तक नहीं मिल पाती.एजेंसी को कम से कम 5 हजार अफसरों की सख्त जरूरत है.' वरिष्ठ वकील और बीजेपी सरकारमें कभी कानून मंत्री रहे रामजेठमलानी ने कहा, 'जानबूझकर धूर्त और भ्रष्ट अधिकारीभर्ती किए जाते हैं. कोई पार्टी नहीं चाहती कि सीबीआई आजाद और सझम बने. पार्टी केधूर्त और भ्रष्ट नेताओं ने मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिखा दिया.'