बॉलीवुड में करन जौहर डायरेक्शन के अलावा पार्टी करने के लिए फेमस हैं. मतलब सहीमायनों में वो इंडस्ट्री के पार्टी एनिमल हैं. इस हफ्ते वो अपने घर पर एक ग्रैंडपार्टी करने वाले हैं. जो किसी एक्टर की लॉन्चिंग या फिल्म के 100 करोड़ कमा लेनेकी खुशी में नहीं है. करन ये धमाकेदार पार्टी सिंगर-परफॉर्मर केटी पेरी के मुंबईआने पर देने वाले हैं. केटी इस हफ्ते एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने मुंबई आरही हैं. केटी ने कहा कि वो दोबारा भारत आने को लेकर और मुंबई में अपनी पहलीपरफॉर्मेंस को लेकर बहुत उत्साहित हैं.साउथर्न कैलिफॉर्निया की कोशेला वैली में म्यूजिक एंड आर्ट फेस्टिवल 2019 मेंपरफॉर्म करते हुए केटी.लेकिन केटी पेरी हैं कौन? जानते हैं उनके बारे में कुछ मजेदार बातें.1. केटी पेरी का असली नाम कैथरिन एलिजाबेथ हडसन (Katheryn Elizabeth Hudson) है.लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम शॉर्ट कर लिया. दो अक्षरों का,केटी पेरी. पेरी उनकी मम्मी का सरनेम है.2. उन्होंने 9 साल की थीं तब उन्होंने सिंगिग शुरू कर दी थी. बचपन से पता था, सिंगरबनना है. लेकिन पैरेंट्स उनके सपने नहीं समझ पा रहे थे. इसलिए 17 की उम्र मेंउन्होंने अपना सामान समेटा और हमेशा के लिए घर छोड़ दिया.3. केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं. मतलब मल्टीटैलेंटेड.4. केटी पहले भी भारत आ चुकी हैं. 23 अक्टूबर, 2010 को उन्होंने राजस्थान मेंब्रिटिश कॉमेडियन रशेल ब्रांड से शादी की थी. कहा जाता है कि दोनों छुट्टी मनानेभारत आए थे. फिर लगे हाथ शादी भी कर ली. वो भी बिल्कुल इंडियन ट्रेडिशनल स्टाइलमें. लेकिन शादी के 14 महीने के अंदर ही दोनों ने तलाक ले लिया.राजस्थान में कैटी पेरी और रशेल ब्रांड.5. जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटीहैं. उनके 10.8 करोड़ फॉलोवर्स हैं. जबकि वो खुद सिर्फ 219 अकाउंट्स को फॉलो करतीहैं. केटी से पहले बराक ओबामा को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता था. उन्हें ट्विटर पर10.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं.6. केटी का कॉन्सर्ट देखने आए फैन्स उनपर लिप बाम फेंकने लगते हैं. खासतौर पर चैरीफ्लेवर की, क्यों? इसके पीछे एक रियल स्टोरी है. उनका एक सॉन्ग है- 'आई किस्ड अगर्ल'. एक शो में केटी यही गाना परफॉर्म कर रही थीं. गाने में लाइन आई- 'टेस्ट ऑफहर चैरी लिपस्टिक' और उन्होंने स्टेज पर एक लड़की को किस कर लिया था. बस यही वोघटना थी, जिसके बाद लोग उनपर चैरी लिप बाम उछालने लगते हैं.'आई किस्ड अ गर्ल' गाना परफॉर्म करते हुए कैटी.7. केटी थोड़ी अजीब भी हैं. इसका खुलासा उन्होंने 'मेरे बैग में क्या है?' (What’sin My Bag?) नाम के शो पर किया था. उन्होंने बताया- मैं जब पहली बार ग्रैमी अवॉर्डके लिए गई थी, तो माइली साइरस और टेलर स्विफ्ट के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था.मैंने उन दोनों से कहा कि अपने थोड़े से बाल काटकर मुझे दे दो. ये थोड़ा घिनापन है,लेकिन मैंने उन दोनों के बालों को अपने पर्स में संभालकर रखा है. अभी तक.8. केटी एक एक्टिविस्ट भी हैं. वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं.उन्होंने 2017 में प्रोप-8 के विरोध में वोट दिया था. प्रोप-8 कैलिफोर्निया राज्यका वो संशोधन बिल था, जिसमें केवल एक महिला और पुरुष ही शादी कर सकते हैं.9. केटी बिजनेस वुमेन भी हैं. उनकी अपनी परफ्यूम चेन है, जिसका नाम पर्र (Purr) है.--------------------------------------------------------------------------------Video : अयोध्या में राम मंदिर के फैसले पर तापसी पन्नू, फरहान अख्तर, अनुपम खेरजैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ क्या बोले?