जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में बैंक मैनेजर की दिन-दहाड़े हत्या करने वालेव्यक्ति को मार गिराया गया है. इस आरोपी को सुरक्षाबलों ने बुधवार, 15 जून कोशोपियां में हुए एनकाउंटर में मारा है. सुरक्षाबलों के मुताबिक, दो आतंकी मारे गएहैं और दोनों ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे. जम्मू-कश्मीर पुलिसऔर सुरक्षा बलों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.शोपियां एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकीजम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए एक आतंकी का नाम जान मोहम्मद लोन बताया है, जोशोपियां का रहने वाला था. अन्य आतंकी अपराधों के अलावा, वह हाल ही में कुलगाम जिलेमें 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था. #ShopianEncounterUpdate: One of the killed #terrorists has been identified asJan Mohd Lone of #Shopian. Besides other #terror crimes, he was involved inrecent killing of Vijay Kumar, Bank manager on 2/6/22 in #Kulgam district: IGPKashmir@JmuKmrPolice https://t.co/ltyIDWSGQj— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 14, 2022दूसरे मारे गए आतंकवादी की पहचान तुफैल गनई के तौर पर हुई है. मुठभेड़ की जगह सेहथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं, जिसमें एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल भीशामिल है.#ShopianEncounterUpdate: 2nd killed #terrorist has been identified as TufailGanai. #Incriminating materials, arms & ammunition including 01 AK 47 rifle anda pistol was recovered from the site of #encounter.@JmuKmrPolicehttps://t.co/ltyIDWSGQj— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 15, 2022कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामलेआजतक के अशरफ वानी की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ केरहने वाले थे, वो कुलगाम के मोहनपुरा में बैंक मैनेजर के पद पर थे. 2 जून कोआतंकियों ने बैंक के अंदर ही उन्हें गोली मारी थी. वहीं 31 मई को कुलगाम मेंआतंकियों ने महिला टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह सांबा की रहनेवाली थीं. उनकी हत्या कुलगाम के गोपालपोरा में की गई थी. रजनी गोपालपोरा हाई स्कूलमें टीचर थीं. फायरिंग के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरानउनकी मौत हुई थी.12 मई को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी कोगोली मारी थी. तहसील ऑफिस में घुसकर आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी कोनिशाना बनाया था. राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ती. कश्मीरी पंडितराहुल लंबे समय से राजस्व विभाग में काम कर रहे थे. कश्मीर में बढ़ते टारगेट किलिंगके मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर संज्ञान लेने की भीअपील की गई है.