हलाल बेचते हो या झटका, जयपुर में मीट बेचना है तो दुकान पर चिपकाना होगा बोर्ड, वर्ना...
Jaipur में अब मीट की दुकानों पर हलाल या झटका लिखना अनिवार्य कर दिया गया है. जयपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जिस पर मेयर सौम्या गुर्जर ने मुहर लगा दी है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीट बेचने वालों के लिए एक नया नियम लाया गया है. इसके तहत अब मीट की दुकान के बाहर ‘झटका’ या ‘हलाल’ लिखना अनिवार्य कर दिया गया है. जयपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है जिस पर मेयर सौम्या गुर्जर ने मुहर लगा दी है.
आजतक से जुड़े शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि जनमानस की भावनाओं को देखते हुए एक्जीक्यूटिव कमेटी में ये फैसला लिया गया है. इसके बाद अब जयपुर में मीट की दुकानों पर हलाल या झटका लिखना जरूरी होगा. इसके अलावा आवासीय क्षेत्रों में मीट की दुकानें प्रतिबंधित कर दी गई हैं. वहीं, मीट की दुकानों का लाइसेंस भी कमर्शियल पट्टा होने पर ही दिया जाएगा. अब जयपुर शहर में अवैध मीट की दुकानों पर निगम जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगा.
ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा मामले में CM योगी की एंट्री, अब पूरे UP के लिए आदेश जारी, दुकानों पर लिखना होगा मालिक का नाम
आजतक से बातचीत में मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा,
मेयर ने मीट की दुकानों को आवासीय क्षेत्र में प्रतिबंधित करने के संबंध में दलील दी कि वो खुद शाकाहारी हैं, उन्हें दुर्गंध बर्दाश्त नहीं होती. उनके जैसे तमाम लोग हैं, जिनको परेशानी होती है. सौम्या का कहना है कि ये निर्णय जनभावना के अनुरूप लिया गया है. उन्होंने आगे कहा,
इधर इस फैसले पर एक मीट विक्रेता दानिश क़ुरैशी की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा,
वहीं, नगर निगम के इस आदेश अपर फूड व्यवसायी राजेंद्र मीणा ने कहा,
इस मामले पर जयपुर से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसका समर्थन करते हुए यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा वाले निर्देश का जिक्र किया और जयपुर नगर निगम के फैसले का बचाव किया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि इस तरह के नियम सभी जगह होने चाहिए. उन्होंने कहा,
इस मामले पर आपके क्या विचार हैं, कमेंट करके हमसे साझा करें.
वीडियो: विकी कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म Bad Newz कैसी है?

.webp?width=60)

