The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • israeli tv hosts maayan adam younger sister killed in execution style hiding from hamas group

हमास ने इजरायल की मशहूर टीवी होस्ट की बहन को मार डाला, इंस्टा पोस्ट में बताई हत्या की कहानी

इजरायल और हमास युद्ध के बीच टीवी होस्ट मायन एडम ने अपनी छोटी बहन मैपल एडम की हत्या के बारे में इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 10 अक्तूबर 2023, 08:02 PM IST)
Israeli TV host Ma'ayan Adam's younger sister killed in execution style from hamas group.
मायन एडम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपनी बहन की हत्या के बारे में बताया. (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल और हमास (Israel-Hamas Conflict) युद्ध के बीच परेशान करने वाली कहानियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक कहानी चर्चित इजरायली टीवी होस्ट मायन एडम ने इंस्टाग्राम पर साझा की है. उन्होंने बताया है कि हमास ने उनकी बहन मैपल एडम को सबके सामने मौत के घाट उतार दिया है.

ऑस्ट्रेलियाई न्यूज वेबसाइट news.com.au पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक मायन ने बताया कि मैपल 7 अक्टूबर को हज़ारों इजरायली युवाओं की तरह म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने गई थीं. ये पार्टी गाजा के करीब किबुत्ज़ रीम के पास हो रही थी. फिलिस्तीन के बंदूकधारी इसी समय इजरायल में घुस आए. उन्होंने सबसे पहले इस पार्टी को अपना निशाना बनाया. मायन एडम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ट्रक की तस्वीर साझा की और लिखा,  

"7 अक्टूबर की दोपहर, इस खूबसूरत माहौल में हमारी प्यारी मैपल ने अपने आप को एक ट्रक के नीचे छिपा लिया. वो मरने का नाटक कर रही थी ताकि अपनी जान बचा पाए."

ये भी पढ़ें- कनाडा में हमास के समर्थन में हुए प्रदर्शन

मैपल के बॉयफ्रेंड को भी लगी गोली

मायन ने बताया कि ये मैपल के फोन से ली गई आखिरी तस्वीर है. टीवी होस्ट के मुताबिक मैपल ने ट्रक के नीचे छिप कर ये तस्वीर खींची थी. स्टोरी में आगे बताया गया है,

"मैपल घंटों तक उस ट्रक के नीचे छिपी रही. वो तब तक वहां से नहीं हिली जब तक आतंकवादियों ने उसे मार नहीं डाला. मैपल और उसके बॉयफ्रेंड रोए ने पिछले हफ्ते ही एक साथ रहना शुरू किया था. वो तब दुनिया में सबसे ज़्यादा खुश इंसान थीं."

ये भी पढ़ें- इजरायल में ऐसी तबाही का अंदाजा हमास को भी नहीं था

मायन आगे लिखती हैं,

"रोए मैपल के बगल में लेटा हुआ था. उसे भी पीठ में गोली लगी. उसकी जान बच गई है. उसने हमें बताया कि कैसे उसकी बाहों में मैपल ने अपनी आखिरी सांसें लीं."

मायन ने कहा कि उनका परिवार टूट चुका है. वो ऐसा दर्द झेल रहा है, जिसके बारे में उन्हें इससे पहले कुछ भी नहीं पता था. 

हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर कई रॉकेट्स से हमला किया था. तब से इजरायल और हमास के बीच लड़ाई चल रही है. इस संघर्ष के चलते इजरायल में अब तक 1000 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के चलते 700 से अधिक लोगों की जान चली गई है. 

ये भी पढ़ें- तस्वीरों में देखिए इजरायल-फिलिस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन

वीडियो: दुनियादारी: ईरान में दरगाह पर बड़ा आतंकी हमला, इस्लामिक स्टेट, US, इजरायल का क्या कनेक्शन मिला?

Advertisement

Advertisement

()