The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • israel hamas conflict protest in support of both the side take a look in photos

तस्वीरों में देखिए इजरायल-फिलिस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन, यहां तो लोग भिड़ गए

इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई बढ़ती जा रही है. इसमें अब तक 1700 लोगों के मारे जाने की खबर है. ऐसे में दुनियाभर में कहीं इजरायल तो कहीं हमास के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 10 अक्तूबर 2023, 03:40 PM IST)
Protests in support of Israel and Hamas both, take a look in the photos.
इन तस्वीरों में देखिए दुनियाभर में कहां इजरायल तो कहां हमास के समर्थन में हुए प्रदर्शन. (फोटो क्रेडिट - एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल और इस्लामिक चरमपंथी संगठन हमास के बीच चल रही लड़ाई (Israel-Hamas Conflict) बढ़ती जा रही है. इजरायल में अब तक 1000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं, वहीं गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के चलते 700 से ज़्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं.

इस बीच, दुनियाभर में कहीं इजरायल तो कहीं हमास के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं. लगातार इस तरह की तस्वीरें आ रही हैं.

1. कनाडा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में हमास के समर्थन में हुए हमलों की निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोगों को आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ एकजुट होने की ज़रूरत है. देश में मॉन्ट्रियल, ओटावा के साथ ही कई शहरों में फिलिस्तीन के समर्थन में कई प्रदर्शन हुए.

फिलीस्तीन के समर्थन में उतरे कनाडा के हज़ारों लोग. (फोटो क्रेडिट- एपी)

ये भी पढ़ें- इजरायल में ऐसी तबाही का अंदाजा हमास को भी नहीं था

दूसरी तरफ कनाडा में ही कई लोग इजरायल के समर्थन में भी जुटे. खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी इजरायल के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए . (फोटो क्रेडिट- एपी)

2. अर्जेंटीना 

राजधानी ब्यूनस आयर्स में 9 अक्टूबर को इजरायल के समर्थन में रैली निकाली गई. इसमें हज़ारों लोग शामिल हुए.

अर्जेंटीना के हज़ारों लोगों ने इजरायल के समर्थन में प्रदर्शन किया. (फोटो क्रेडिट- एपी)

3. ब्रिटेन  

यहां इजरायल और फिलिस्तीन दोनों के समर्थन में प्रदर्शन हुए. लंदन में 9 अक्टूबर को फिलिस्तीनी समर्थकों की रैली में हिंसा भी भड़क गई.

फिलीस्तीन के समर्थन में उतरे ब्रिटेन के हज़ारों लोग. (फोटो क्रेडिट- एपी)

ये भी पढ़ें- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हुआ ओस्लो समझौता क्या है?

लंदन में ही 9 अक्टूबर को यहूदी कम्युनिटी विजिल नाम के संगठन ने इजरायल के समर्थन में रैली निकाली. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान इजरायल का झंडा लहराया, उसके समर्थन में नारे लगाए.

ब्रिटेन के हज़ारों लोगों ने इजरायल के समर्थन में प्रदर्शन किया. (फोटो क्रेडिट- एपी)

4. ऑस्ट्रेलिया 

यहां सिडनी शहर में फिलिस्तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन किया. सिडनी के मशहूर ऑपेरा हाउस के बाहर हज़ारों लोग एकजुट हुए और उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली.

फिलीस्तीन के समर्थन में उतरे ऑस्ट्रेलिया के हज़ारों लोग. (फोटो क्रेडिट- एपी)

5. अमेरिका 

यहां फ्लोरिडा राज्य में इजरायल के समर्थन में प्रदर्शन हुआ. यहां लोगों ने यहूदी समुदाय के साथ मिलकर रैली निकाली.

फ्लोरिडा के हज़ारों लोगों ने इजरायल के समर्थन में प्रदर्शन किया. (फोटो क्रेडिट- एपी)

ये भी पढ़ें- Hamas से जंग के बीच इजरायली दूतावास पर कड़ा पहरा

6. स्पेन 

स्पेन में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुआ. यहां एक महिला अपने चेहरे पर फिलिस्तीन का झंडा बनाए, आंसू पोंछते हुए दिखाई दी.

फिलीस्तीन के समर्थन में उतरे स्पेन के हज़ारों लोग. (फोटो क्रेडिट- एपी)

7. पाकिस्तान

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुआ. यहां एक बच्चा अमेरिका और इजरायल के झंडे को पैरों तले रौंदता हुआ नज़र आया.

पाकिस्तान के हज़ारों लोगों ने इजरायल के समर्थन में प्रदर्शन किया. (फोटो क्रेडिट- एपी)

8. इंडोनेशिया

यहां किसी के समर्थन में प्रदर्शन नहीं हुआ. यहां लोगों ने इजरायल-हमास के बीच चल रही लड़ाई को खत्म करने की गुहार लगाई गई. राजधानी जकार्ता में अमेरिकी दूतावास के सामने प्रदर्शनकारियों ने इस संघर्ष को खत्म करने की अपील की. 

इंडोनेशिया में इजरायल-हमास के बीच चल रही लड़ाई को रोकने के लिए प्रदर्शन हुआ. (फोटो क्रेडिट- एपी)

इस बीच अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस और इटली ने इजरायल के समर्थन में संयुक्त बयान जारी किया है.

ये भी पढ़ें- जब मोसाद ने म्यूनिख हमले के लिए लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाया

वीडियो: दुनियादारी: क्या इजरायल ने फिलिस्तीन शरणार्थी कैंप में जंग कराई, क्या बवाल मचने वाला है?

Advertisement

Advertisement

()