कर्नाटक की विजयपुरा जेल में कैदियों की 26 जनवरी बम बम हो गई. देश छुट्टी मना रहाथा तो उनको उस छुट्टी से बढ़ कर एंजॉयमेंट मिल रहा था. बार डांसर्स जम कर नाचीं औरकैदियों ने उन पर नोट उड़ाए. बताया जा रहा है कि कैदियों के अच्छे व्यवहार का तोहफादेने के लिए ये डांस का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया था. अब उसका वीडियो आ गया हैमीडिया की मार्केट में. जिसमें एक नृत्यांगना जिस्म पर ढेर सारा मेटल पहन कर नाचरही है. वो मस्त गाना है "नागिन डांस नचना". कैदी बैठे एंजॉय कर रहे हैं. थोड़ीथोड़ी देर में कोई बड़े दिल वाला कैदी उठ कर नोट लुटाने लगता है. पता चलने के बादमहकमे के बड़े अफसर लोग हो गए गुस्सा. डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं. कि कैसेये सब गड़बड़ काम हो गया जेल में? कैदियों के पास इतने पैसे कहां से आए? ये देखोवीडियो https://twitter.com/ANI_news/status/692617781125099520