किसिंग कैबिन वाले ऐड में दिखे लड़के ने लल्लनटॉप को पूरा सच बताया
कैफे चलाने वालों के लिए युवक ने क्या बताया?

इंदौर के ब्लू बॉटल कैफे (BBC) की ‘किसिंग कैबिन’ सर्विस के विज्ञापन में दिखने वाले युवक ने अपना पक्ष रखा है. दी लल्लनटॉप की खबर देखने के बाद युवक ने हमसे संपर्क किया. उसने अपना नाम लक्ष्य कौशिक बताया. वहीं लड़की का नाम पूजा पांडेय है. लक्ष्य ने कैफे पर आरोप लगाया है कि उनकी मर्जी के खिलाफ और गलत तरीके से उनके वीडियो का इस्तेमाल किया गया है. बातचीत में लक्ष्य ने कहा कि वे दोनों ऐक्टर हैं और उन्होंने ही ये वीडियो बनाया था. लेकिन कैफे वालों ने उसे एडिट कर अलग तरीके से पेश किया. जबकि उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की थी कि पब्लिक प्लेस में किसिंग जैसे काम नहीं होने चाहिए.
लक्ष्य का कहना है कि वीडियो का सबसे जरूरी हिस्सा एडिट करके उसे शेयर किया गया. हमसे बातचीत में लक्ष्य ने कहा,
लक्ष्य आगे कहते हैं,
पूजा और लक्ष्य ने हमसे ये भी कहा कि ये उनके लिए अपमानजनक है और वे अपने वकीलों से बात करके इस बारे में अगला कदम तय करेंगे. लक्ष्य के मुताबिक कैफे मालिक को सजा मिलनी चाहिए.
पढ़ें: कपल्स के लिए 'BBC' कैफे का ऑफर, किसिंग के लिए 99 रुपये में दे रहा कैबिन सर्विस!
वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची. उसने कैफे के मालिक दीपेश जैन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कैफे संचालक फरार है. इस बीच आजतक से बातचीत में इंदौर के एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा था,
उधर इस मामले में अब तक ब्लू बॉटल कैफे की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

.webp?width=60)

