कपल्स के लिए 'BBC' कैफे का ऑफर, किसिंग के लिए 99 रुपये में दे रहा कैबिन सर्विस!
कैफे ने बाकायदा ऐड जारी कर अपनी इस सर्विस की जानकारी दी. आगे क्या होना था, ये बताने की जरूरत नहीं.

दुनिया में परोपकारी लोग भरे पड़े हैं. ऐसे-ऐसे भले मानस हैं कि तीन-तीन किलोमीटर ये बताने चले जाते हैं कि भाई साहब आपकी बाइक की लाइट जल रही है, बहन जी आपका दुपट्टा देख लो कहीं स्कूटी में फंस ना जाए. लेकिन इंदौर के एक कॉफी कैफे ने सब परोपकारियों को पीछे छोड़ दिया है. ब्लू बॉटल कैफे (BBC) नाम का ये कैफे चलाने वालों ने युवाओं के लिए एक कमाल की स्कीम निकाल कर ताबड़तोड़ कमाई देने वाला कारोबार खोज लिया है. उन्होंने कैफे में किसिंग कैबिन की शुरुआत की है. युवा यहां मात्र 99 रुपये देकर एक घंटे के लिए प्राइवेट कैबिन बुक कर सकते हैं.
कैफे वालों ने बाकायदा ऐड निकाल कर लोगों को बताया है कि किस करने की जगह नहीं मिल रही तो हमारे यहां आइए और किसिंग कैबिन की सेवा लीजिए. अब आगे बताने की जरूरत तो नहीं, लेकिन बता देते हैं, कि इस कैबिन और इसके ऐड को लेकर हंगामा मच गया है. कई लोगों ने ऐड शेयर करते हुए इस पर आपत्ति जाहिर की है. पत्रकार शुभम गुप्ता ने लिखा,
वीडियो वायरल होते ही दूसरे लोग भी कॉमेंट करने लगे. अभिषेक दुबे नाम के यूजर ने लिखा,
कुलदीप नाम के यूजर ने लिखा,
विकास सिंह नाम के यूजर ने पूछा,
सुरेंद्र नाम के यूजर ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टैग कर लिखा,
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक शिकायत पहुंची. उसने कैफे के मालिक दीपेश जैन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस भी दर्ज कर लिया. खबर लिखे जाने तक आई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कैफे संचालक फरार हैं.
इस बीच आजतक से बातचीत में इंदौर के एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा,
पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि शिकायत मिलने पर अश्र्लीलता फैलाने वाले ऐसे सभी कैफे और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: सोशल लिस्ट: महंगा पड़ा यूट्यूबर भोलू भाटी को Vlog में पत्नी को जातिसूचक शब्द कहना, हुए अरेस्ट

.webp?width=60)

