नोएडा में मंगलवार की रात इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के एक अफसर की गाड़ी चोर घर सेउठा ले गए. गाड़ी आईजी आनंद स्वरूप की थी जो सेक्टर-23 में रहते हैं. उनका ड्राइवररात को घर के बाहर गाड़ी लगा गया था. सुबह आकर देखा तो गाड़ी गायब. ड्राइवर भागा-भागापुलिस में गया, पुलिस ने खोज शुरू की लेकिन गाड़ी नहीं मिली. गाड़ी में जीपीएस तक तोलगा नहीं है. CCTV फुटेज निकलवाई तो दिखा कि रात को 3:50 पर सफारी कार सेक्टर केगेट से बाहर जा रही है. सेक्टर के गार्ड्स ने भी ये सोच कर नहीं रोका कि आईजी कहींजा रहे होंगे. उनने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और गाड़ी जाने दी. गणतंत्र दिवस बहुतपास है. और पठानकोट हमले के वक्त आतंकियों ने गुरदासपुर के एसपी की कार लूट ली थी.इसलिए पुलिस को ये डर भी लगा है कि कहीं चोर आतंकी न हों. नीली बत्ती लगे होने केकारण कहीं आने-जाने में कोई रोक-टोक न होगी. और आतंकी आसानी से कोई बड़ा कांड करसकते हैं.