The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Husband was tied to a tree, wife and 14 year old daughter were gang raped in Bihar's Gaya

बिहार में पति को पेड़ से बांधकर किया पत्नी और बेटी से गैंग रेप

मां-बाप ने पहले बेटी के साथ हुए गैंग रेप की बात छुपाई थी.

Advertisement
pic
15 जून 2018 (अपडेटेड: 15 जून 2018, 07:28 AM IST)
Img The Lallantop
गया वैसे भी लूटपाट के लिए बदनाम है. यहां कई इलाके ऐसे हैं, जहां शाम के धुंधलके के बाद लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करते. पुलिस का कहना है कि इस गैंगरेप में आठ से 10 लोग शामिल थे. दो की पहचान कर ली गई है. ये तब की तस्वीर है, जब महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था (फोटो: The Lallantop)
Quick AI Highlights
Click here to view more
रात का वक्त था. कई किलोमीटर तक वीराना ही वीराना. पति-पत्नी और उनकी बेटी जा रहे थे. उन्हें कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया. पति को पेड़ से बांध दिया. और फिर पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप किया.
ये बिहार के गया की बात है. 13 जून की.
गया में कोंच नाम की एक जगह है. कस्बानुमा इलाका. यहां गुरबा नाम का एरिया है. ये परिवार यहीं एक किराये के मकान में रहता था. यहां से तकरीबन 10 किलोमीटर इनका गांव था. 13 जून की रात को पति, पत्नी और उनकी 14 साल की बेटी गांव जाने के लिए निकले. बाइक पर बैठकर. रात के करीब 9.30 बजे का वक्त होगा. रास्ते में लूटपाट के इरादे से खड़े कुछ लोगों ने इन्हें पकड़ लिया. बाइक को उठाकर खेत में फेंक दिया और इन्हें वहां से कुछ दूर लेकर चले गए. 8-10 के करीब लोग रहे होंगे वो. पति के साथ मारपीट की. फिर उसे एक पेड़ के तने से बांध दिया. फिर नाबालिग को उसके मां-बाप से दूर ले गए. वहां चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. दूसरी तरफ इन्हीं अपराधियों में से कुछ ने मां के साथ भी गैंगरेप किया. परिवार के पास जितना रुपया-गहना था, वो सब भी छीन लिया. उस जगह पर अपराधियों ने दो लड़कों को पहले से पकड़कर रखा हुआ था. उनके हाथ-पांव बंधे हुए थे. पुलिस के मुताबिक, इन छात्रों के साथ भी अपराधियों ने लूटपाट की.
मां-बाप ने पहले बेटी के साथ गैंगरेप होने की बात छुपाई थी मां-बाप ने बेटी की बदनामी के डर से पहले ये बात छुपाई कि उनकी बच्ची के साथ भी गैंगरेप हुआ है. शुरुआत में उन्होंने ये पुलिस को नहीं बताया. मगर बाद में उन्होंने पुलिस को ये बात भी बता दी. पुलिस ने नाबालिग का बयान भी ले लिया है. उसने बताया कि अपराधियों ने उसके पिता को पेड़ से बांध दिया. फिर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. मां के साथ गैंगरेप होने की बात भी उसके बयान में शामिल है. नाबालिग ने कहा-
वो लोग हमको मां-पापा से दूर लेकर चले गए. बहुत देर ले गए. वहां उन्होंने मेरे साथ रेप किया. पापा के पास 2,000 रुपये थे. वो भी छीन लिया. मां ने जितने गहने पहने हुए थे, वो भी ले लिया. हम लोग नए कपड़े खरीदकर घर जा रहे थे. वो सब भी ले लिया. 
मां-बाप को डर था. कि अगर बेटी के साथ हुए बलात्कार की बात खुली, तो आगे चलकर कोई उसके साथ शादी नहीं करेगा. इसीलिए शुरुआत में उन्होंने ये बात सबसे छुपाई (फोटो: The Lallantop)
मां-बाप को डर था. कि अगर बेटी के साथ हुए बलात्कार की बात खुली, तो आगे चलकर कोई उसके साथ शादी नहीं करेगा. इसीलिए शुरुआत में उन्होंने ये बात सबसे छुपाई (फोटो: The Lallantop)

जिस जगह पर ये घटना हुई, वो बहुत वीराने में है. आस-पास दूर तक कोई गांव नहीं है. सड़क भी ऐसी है कि रात-बिरात उधर से कोई गुजरता नहीं. अंधेरा रहता है दूर-दूर तक. सारी चीजें उन अपराधियों के पक्ष में गईं. मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है गया के SP राजीव मिश्रा से हमारी बात हुई. उन्होंने बताया कि मां की मेडिकल जांच हो चुकी है. जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है. नाबालिग को आज (यानी, 15 जून को) मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा. मां-बाप पहले बेटी की जांच करवाने से इनकार कर रहे थे. उन्हें डर था कि बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार होने की बात खुली, तो आगे उसकी शादी में दिक्कत आएगी. परिवार काफी सदमे में है. फिर पुलिस ने मां-बाप को समझाया. नाबालिग को काउंसलिंग के लिए ले गई. इसके बाद जाकर परिवार उसका मेडिकल जांच करवाने के लिए राजी हुआ. पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी है. पुलिस का कहना है कि सारे अपराधी स्थानीय लोग थे. उनमें में से दो की पहचान हो चुकी है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
गया से एक वायरल विडियो आया था. इसमें एक जोड़े के साथ गांव के कुछ लोगों ने बदसलूकी की थी. लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई और लड़के को पीटा गया. ये उसी विडियो का एक फ्रेम है.
गया से एक वायरल विडियो आया था. इसमें एक जोड़े के साथ गांव के कुछ लोगों ने बदसलूकी की थी. लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई और लड़के को पीटा गया. ये उसी विडियो का एक फ्रेम है.

ये ऐंगल भी हो सकता है गया में 'आज तक' से जुड़े पत्रकार बिमलेंदु चैतन्य ने बताया कि इस वारदात के पीछे लोकल लड़कों का हाथ हो सकता है. उन्होंने बताया कि जिस इलाके में घटना हुई है, वहां से जुड़े कुछ विडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं. जिसमें आस-पास के लड़के वहां से गुजर रही लड़कियों के साथ बेहूदगी करते हैं. अगर कोई लड़का-लड़की साथ में मिल जाएं, तो उनके साथ बदतमीजी करते हैं. और लड़की का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. ऐसे ही एक वायरल विडियो पर हमने खबर की थी. उसे पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- 2 वायरल वीडियो: बिहार में लड़की-लड़के को साथ देखकर दबोचा, रेप की कोशिश की

बुलंदशहर रेप सुर्खियों में बना रहा. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले थे. इलेक्शन में करीब छह महीने का वक्त बचा था. ऐसे में अखिलेश यादव जब इस घटना के ऊपर घेरे जाने लगे, तो उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया. जल्द से जल्द केस सॉल्व करने का अल्टीमेटम दिया (फोटो: पीटीआई)
बुलंदशहर रेप सुर्खियों में बना रहा. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले थे. इलेक्शन में करीब छह महीने का वक्त बचा था. ऐसे में अखिलेश यादव जब इस घटना के ऊपर घेरे जाने लगे, तो उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया. जल्द से जल्द केस सॉल्व करने का अल्टीमेटम दिया (फोटो: पीटीआई)

2016 का बुलंदशहर रेप भी तो ऐसा ही केस था उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी ऐसी ही घटना हुई थी. 2016 में. एक परिवार रात के समय अपनी गाड़ी से जेवर-बुलंदशहर हाई-वे पर जा रहा था. रास्ते में दोस्तपुर गांव के पास, NH-91 पर उनकी कार से कुछ टकराया. उन्होंने कार रोकी. कुछ बदमाश वहीं सड़क किनारे झाड़ियों में छुपकर बैठे थे. उन्होंने परिवार के लोगों को बंधक बना लिया. कार को खेतों में ले गए. इसके बाद मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया. करीब तीन घंटे तक बारी-बारी से. बाद में उनके रुपये और गहने लेकर भाग गए. उस समय UP में अखिलेश यादव की सरकार थी. काफी थू-थू हुई थी उनकी.


ये भी पढ़ें: 
जेवर गैंगरेप: चारों महिलाओं ने खुद को मारने की कोशिश की और कहा, 'इसके सिवा क्या करें?'

ऐसे पकड़े गए जेवर में चार औरतों का गैंगरेप करने वाले

मां बनी 10 साल की बच्ची के दोनों बलात्कारी मामा को मिली उम्र कैद की सज़ा

पाकिस्तान में 7 साल की बच्ची के रेप के बाद न्यूज़ एंकर अपनी बेटी के साथ TV पर आई

यूपी में BJP विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पिता की जेल में मौत

क्या ट्रेन में बच्ची होने की वजह से BJP नेता को पब्लिक ने उतार दिया? जानिए सच्चाई

कठुआ और उन्नाव के बीच PM मोदी ने क्या कहा

यूपी के उस BJP विधायक की पूरी कहानी, जिसपर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है

जिस CBI अफसर को केस बंद करने के लिए सौंपा गया था, उसी ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया राम रहीम को



पाकिस्तानी चीफ जस्टिस ने खदीजा सिद्दीकी के लिए जो किया, वो भारत के सभी जजों के लिए नज़ीर है

Advertisement

Advertisement

()