The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Husband in a village in Odisha's Balasore gambles away wife, saw her getting raped by his winner friend

पति पत्नी को खेत में ले गया, दोस्त से रेप करवाया और पास खड़ा देखता रहा

जब पति की इस हरकत की वजह पता चलेगी तो आपका गुस्सा दस गुना बढ़ जाएगा.

Advertisement
pic
1 जून 2018 (अपडेटेड: 1 जून 2018, 05:32 AM IST)
Img The Lallantop
पति हैदराबाद में मजदूरी करता है. अभी घर आया हुआ था. उसके गांव के ही एक आदमी के साथ जुआ खेला. और पत्नी को दांव पर लगा दिया (सांकेतिक तस्वीर, रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गांव की पंचायत उसे इंसाफ नहीं दिला पाई.
स्थानीय पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी.
फिर वो गांव पार करके शहर पहुंची. SP के पास. उसके साथ जो हुआ था, वो बता दिया. SP ने टीम भेजी. ताकि उसके साथ अपराध करने वाले गिरफ्तार किए जा सकें. तब तक आरोपी फरार हो गए थे. मगर फिर पकड़े गए. दोनों के दोनों. जिनमें से एक उसका पति था. जो हैदराबाद में मजदूरी करता था. फिलहाल घर आया हुआ था. दूसरा, जिसने जुए का दांव जीतकर उसके साथ बलात्कार किया था. उसके पति की आंखों के सामने.
जुआ हारकर धोखे से पत्नी को वीराने में ले गया ये ओडिशा की बात है. वहां बालासोर जिला है. यहां मलंगबालीकुटी नाम का गांव है. लोकल थाना बालीपाल पड़ता है इसका. और ये वारदात है 22 मई की. 16 साल से पति-पत्नी थे वो. एक बेटा और एक बेटी के मां-बाप. उस दिन रात के वक्त पति जोर डालकर देकर घर से बाहर ले गया. गांव के ही एक खेत के पास. अभिराम दलाई वहां पहले से मौजूद था. अभिराम उसी गांव में रहता था. फिर पति ने कहा. इसके साथ सो जाओ. सो जाओ का मतलब सेक्स करो. एकबारगी उसको कुछ समझ ही नहीं आया. यकीन नहीं हुआ कि उसका अपना पति इतनी चालाकी से उसे वीराने में लेकर आया है. ताकि उसे अपने दोस्त के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर कर सके. मगर वो राजी नहीं हुई. उसने भाग जाने की कोशिश की. इतने में अभिराम ने उसे पकड़ा, घसीटा और उसके साथ बलात्कार किया.
जब ये सब हो रहा था, तब उसका पति वहीं खड़ा हो सब देख रहा था. नजर रख रहा था. कि कोई और वहां न पहुंचे.
रेप के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं (फोटो: रॉयटर्स)
रेप के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं (फोटो: रॉयटर्स)

पत्नी मुंह बंद रखने को राजी नहीं हुई, तो उसे पीटने लगा रेप हो जाने के बाद वो घर लौट आई. उसे मालूम चला कि वो जुए में दांव पर लगाई गई थी. कि उसके अपने पति ने उसे दांव पर खेल दिया था. पति दांव हार गया. इसकी सजा उसे (पीड़िता) मिली. पति ने धमकाया. कहा, किसी से कुछ मत कहना. मगर पीड़िता ने कहा कि वो चुप नहीं बैठेगी. इसपर पति ने उसे खूब मारा-पीटा. बच्चों ने भी देखी मार-पिटाई. उन्होंने अपने मामा को इस सबके बारे में बताया. मामा और बाकी परिवार मदद के लिए आया. मगर वो क्या बीच-बचाव करते? इतने बड़े अपराध पर क्या मध्यस्थता की जा सकती है?
पंचायत बैठी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला पीड़िता के पिता ने गांववालों से मदद मांगी. पंचायत बैठी. मगर कोई हल नहीं निकला. इसके बाद पीड़िता ने बालीपाल पुलिस थाने में लिखित शिकायत जमा की. लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया. उल्टा उपदेशक बन गई. पीड़िता से कहा, घर जाकर अपने पति से सुलह कर लो. उसकी शिकायत करके कहां जाओगी? लोकल पुलिस की इस बेहूदगी से परेशान पीड़िता शहर पहुंची. वहां SP जे के भनोत से शिकायत की. तब कहीं जाकर केस दर्ज हुआ.
जिन पुलिसवालों ने पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं की थी, वो फिलहाल बचे हुए हैं. SP भनोत ने बताया कि जांच बिठाई गई है. अगर पुलिसवाले दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.


ये भी पढ़ें: 
मंदिर में बच्ची से गैंगरेप की पूरी कहानी, जहां पुलिसवाले ने कत्ल से पहले कहा - रुको मैं भी रेप कर लूं

गाजियाबाद रेप केस में लड़की का क्या कहना है, खुद सुनिए

BJP विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है

मां बनी 10 साल की बच्ची के दोनों बलात्कारी मामा को मिली उम्र कैद की सज़ा

पढ़िए उस लड़की का एक-एक शब्द, जिससे रेप करने पर आसाराम को जेल हुई



500 में 499 नंबर लाने वाले 4 टॉपर्स से आगे हैं 489 नंबर लाने वाली ये 2 लड़कियां

Advertisement

Advertisement

()