The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • gonda flower trader allegedly faked his kidnapping seeks Rs 70 lakh ransom from family to repay loan

कर्ज चुकाने के लिए व्यापारी ने खुद की ही किडनैपिंग की साजिश रची, घरवालों से मांगी 70 लाख रुपये की फिरौती

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा का है. पुलिस ने गोंडा के इस व्यापारी के प्लान पर पानी फेर दिया और 36 घंटे के अंदर उसे हरिद्वार से सही-सलामत खोज निकाला.

Advertisement
Gonda Man stages his kidnapping
कारोबारी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया (फोटो-गोंडा पुलिस)
pic
निहारिका यादव
27 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2024, 08:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के गोंडा में फूलों के एक कारोबारी ने लाखों का कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली. अपने घरवालों को आवाज बदल कर गुमराह करते हुए उसने 60 लाख की फिरौती की भी मांग की. उसका प्लान था कि फिरौती में अपने परिवार से मिले पैसों से वो कर्ज चुकाकर कुछ निवेश भी करेगा. लेकिन गोंडा पुलिस ने उसके प्लान पर पानी फेर दिया. 

अपहरण की सूचना मिलते ही गोंडा पुलिस हरकत में आ गई और कारोबारी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने कारोबारी को 36 घंटे के अंदर हरिद्वार से सही-सलामत बरामद किया. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि कर्ज के बोझ के चलते कारोबारी ने अपने ही अपहरण का नाटक रचा था.

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत जायसवाल ने शनिवार, 27 जुलाई को इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया,

Image embed

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कस्टम ने कॉफी व्यापारी को पकड़ा, सूटकेस खोला तो अंदर 10 एनाकोंडा मिले

SP ने बताया कि इसी बीच गुमशुदा व्यक्ति अर्जुन राजपूत के फोन से उनके परिजनों के एक कॉल आई. इस पर अज्ञात व्यक्ति ने उन लोगों से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी. परिवार ने फिरौती वाली बात पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कुल चार टीमें बनाई गईं.

इस दौरान अर्जुन राजपूत के फ़ोन से एक दो और कॉल्स आईं. एक कॉल एक अपरिचित व्यक्ति ने पैसों की मांग के लिए की थी. और बाकी दो कॉल पर खुद अर्जुन ने घरवालों को बताया गया कि उसके साथ मारपीट हो रही है. पहले उसने गोरखपुर में होने की बात बताई. फिर किसी अज्ञात जगह पर होने की बात कही.

Image embed

SP गोंडा ने आगे बताया की तमाम CCTV फुटेज और टेक्निकल और मैन्युअल साक्ष्य के तहत पुलिस ने गुमशुदा अर्जुन राजपूत को हरिद्वार से बरामद किया. अर्जुन को वापस गोंडा लाकर मेडिकल कराया गया. अर्जुन एकदम स्वस्थ हैं, जिससे ये साफ होता है कि अर्जुन के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है. SP गोंडा ने अर्जुन राजपूत से हुई पूछताछ की जानकारी देते हुए कहा, 

Image embed
Image embed

SP गोंडा की ओर से इस साजिश का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार भी दिया गया है. वहीं खुद की ही किडनैपिंग की साजिश रचने वाले अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है.

वीडियो: हरिद्वार कांवड़ यात्रा रूट की मस्जिदों को पर्दे से ढका, विवाद बढ़ा तो फैसला वापस लिया

Advertisement

Advertisement

()