दो चीजें जो जरूरी भी हैं और खतरनाक भी. एक प्यार, दूसरा इंटरनेट. अब देख लो दिल्लीकी ही बात है. एक लड़की ने दूसरी लड़की के पर्सनल और बाकी के डिटेल एस्कॉर्ट सर्विसपेज पर डाल दिया.फेसबुक और बाकी सोशल साइट्स पर भी उसकी इज्जत का कचरा कर दिया.खुन्नस खाए बैठी थी. क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड उससे कटा कटा रहने लगा था. जाहिर सीबात है ऐसा तब होता है जब दूसरी लड़की से टांका भिड़ा हो. सीमा को लगता था कि उसकाबॉयफ्रेंड रवि आशा नाम की किसी लड़की से ज्यादा क्लोज हो रहा है. पहले तो उसको मनाकिया कि वो बात-वात न करे और कोसो दूर रहे उससे. पर रवि नहीं माना. सीमा ने सोचाआशा से बात कर मामला रफा-दफा कर लेगी. और अपने बॉयफ्रेंड रवि का अटेंशन फिर से पाजाएगी. फरवरी में सीमा ने आशा को फेसबुक पर मैसेज किया. और वार्निंग दी की वो रविसे दूर रहे. आशा ने इग्नोर कर दिया. क्योंकि जान-पहचान थी नहीं सीमा से. काफी दिनइग्नोर किया. थोड़े दिन बाद आशा ने नोटिस किया की उसकी ढेर सारी प्रोफाइल बनी है.और सारी इंफॉरमेशन एस्कॉर्ट सर्विस पेज पर डाली हुई है. इसके अलावा इंस्टाग्राम परभी 35-40 प्रोफाइल दिख रही है. इधर प्रोफाइल बनते देर नहीं लगी की उधर आशा के कईफॉलोअर हो गए. लपक के नारायणा पुलिस थाने गई, सारी बातें बताई और झट से कंप्लेनलिखा दिया. पर पुलिस ने कुछ नहीं किया. इधर आशा को लगातार एस्कॉर्ट सर्विस पेज सेमैसेज आते रहे. बेचारी इस कदर परेशान हो गई कि घर से निकलना बंद कर दिया. उसे लगनेलगा कि जो लड़का उसे देखता है या घूरता है उसने उसकी प्रोफाइल देखी है. और वो उसेएस्कॉर्ट समझते हैं. 3 महीने हो गए कंप्लेन किए फिर भी कुछ नहीं हुआ. आशा और उसकेघरवाले रोजाना पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाते रहे. फाइनली आशा के घरवाले कोर्ट पहुंचगए और रिक्वेस्ट किया कि पुलिस मामले की जड़ तक जाए. और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ले. लगभग 4 महीने बाद पुलिस ने आशा को बताया कि इन सब के पीछे कौन है. सीमा का नामबताया जो उन्होंने पहली बार सुना था. सोशल मीडिया पर जब सर्च किया तो रिजल्ट देख करउसे शॉक लगा. रवि की फोटो थी सीमा के साथ उसके घर की. आशा ने सारा मसला पुलिस कोबताया. वो सीमा तक पहुंचे. और पूछताछ की. पहले तो उसने ना नुक्कड़ किया फिरएक्सेप्ट किया. उसने कहा कि आशा की वजह से रवि ने उससे बात करना बंद किया था. इसलिएउसने ऐसा किया.