बर्गर किंग का ऑफर- प्लेयर से प्रेग्नेंट होकर जिंदगीभर फ्री खाना खाएं
पहले भी प्राइवेट पार्ट के आकार का हॉट डॉग का ऐड बनाकर ब्लंडर कर चुका है बर्गर किंग. लेकिन इस बार लोगों ने होश ठिकाने लगा दिए.
Advertisement

बर्गर किंग का वाहियात एड.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिकी फूड चैन बर्गर किंग ने एक बेहद वाहियात ऐड निकाला था. जिसपर अब माफी मांगी है. दरअसल रूस में अभी फुटबॉल वर्ल्ड कप चल रहा है. रूस में बर्गर किंग ने ऑफर निकाला कि अगर कोई लड़की वर्ल्ड कप में खेल रहे किसी फुटबॉल प्लेयर से प्रेग्नेंट होती है तो उसे तीन मिलियन रुबल (रूसी मुद्रा) मतलब लगभग 32 लाख रुपए दिए जाएंगे. और उसे जिंदगीभर के लिए बर्गर किंग में फ्री खाना मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 'गदर' में सनी देओल के बेटे बने उत्कर्ष शर्मा को नवाजुद्दीन कही पहली ही फिल्म में खा न जाएं क्या पासपोर्ट के लिए हिंदू-मुस्लिम दंपती ने झूठ बोला था? सेंसर का दुरुपयोग होता कैसे है? सुपर कंप्यूटर और आपके घर के कंप्यूटर में क्या अंतर होता है? वीडियो-अकेले नहीं हैं लालू के बेटे, इन नेता पुत्रों में भी सियासत कब्ज़ाने के लिए खूब भसड़ हुई है
यह ऐड रूस की सोशल मीडिया साइट वीके पर डाला गया था. इस ऐड पर लोगों ने बहुत तीखी प्रतिक्रियाएं दी. जिसके बाद ये ऐड हटा लिया गया. साथ ही बर्गर किंग ने इसके लिए माफी भी मांगी है. बर्गर किंग ने बयान जारी कर कहा कि इस ऐड को संज्ञान में आते ही हटा लिया है. यह हमारे ब्रांड के स्तर को नहीं दर्शाता है. भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी. यह पहली बार नहीं है जब बर्गर किंग ने कोई विवादित ऐड बनाया हो. 2017 में बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़की के ऊपर भी बर्गर किंग ने विवादित ऐड बनाया था. तब भी आलोचना होने पर ऐड हटा लिया था. 2009 में अपने एक बर्गर के ऐड में भी अश्लीलता की थी.Burger King promises $50,000 and lifetime whopper supply for Russian women able to get pregnant from any football celebrity (to transfer good genes to Russia) pic.twitter.com/su8lyfkt6N
— English Russia (@EnglishRussia1) June 19, 2018