'चौथी पास राजा' की कहानी सुनाकर CM केजरीवाल ने PM मोदी को क्या-क्या कह डाला?
"राजा अनपढ़ था, चौथी पास था. बेहद अहंकारी था. पैसे की इतनी हवस थी, इतना भ्रष्टाचारी राजा था."

ये बाते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की. CM केजरीवाल ने 17 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सदन में एक कहानी सुनाई. कहानी का शीर्षक बताया, 'चौथी पास राजा'.
कहानी में अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. केजरीवाल की कहानी में नोटबंदी से लेकर किसान कानून और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दे भी शामिल किए गए.
‘एक चौथी पास राजा की कहानी’CM केजरीवाल ने सदन को कहानी सुनाते हुए कहा,
कहानी बढ़ाते हुए केजरीवाल ने आगे कहा,
कहानी में आगे केजरीवाल जो बताते हैं, उससे साफ हो जाता है कि उनका इशारा पीएम मोदी की तरफ ही है. उन्होंने कहा,
इसके बाद सीएम केजरीवाल पीएम मोदी का नाम लिए बिना उनकी डिग्री पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा,
आगे केजरीवाल मोदी सरकार को उसके फैसलों को लेकर घेरते हैं. उन्होंने कहा,
अब केजरीवाल ‘राजा’ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं,
कहानी में अब खुद एक मुख्यमंत्री यानी अरविंद केजरीवाल की एंट्री होती है.
गोपाल इटालिया को पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया?केजरीवाल जब दिल्ली वालों को चौथी पास राजा की कहानी सुना रहे थे, उसी के आसपास गुजरात में उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर पुलिस की कार्रवाई हो रही थी. खबरों के मुताबिक गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया. सूरत पुलिस गोपाल इटालिया को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच ऑफिस ले गई थी. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.
बताया गया कि गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते इटालिया के खिलाफ ये कार्रवाई हुई. सीएम केजरीवाल ने इसे लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना सीधा. उन्होंने ट्वीट किया,
आजतक की गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक गोपाल इटालिया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में हर्ष सांघवी और गुजरात BJP अध्यक्ष सी.आर पाटिल पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज हुआ था.
वीडियो: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई को लेकर ED-CBI को घेरा, महात्मा गांधी से तुलना कर दी

.webp?width=60)

