The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi 2 boys attempt to break ATM say needed money to pay off blackmailer

Video बना ब्लैकमेल किया, तो बच्चे ATM तोड़ने पहुंचे, इन पांच ने मासूमों को 'अपराधी' बना दिया?

दिल्ली में पांच लोगों ने 2 नाबालिग लड़कों को ATM तोड़ने पर मजबूर कर दिया. कैसे खुला पूरा मामला?

Advertisement
pic
11 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 11 अक्तूबर 2023, 03:12 PM IST)
Delhi 2 boys attempt to break ATM, say needed money to pay off blackmailer
दिल्ली में ब्लैकमेलिंग ने बच्चों से अपराध करवा दिया | प्रतीकात्मक फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में  में 2 नाबलिग लड़के एक ATM तोड़ते पकडे गए थे. बात पिछले बुधवार (4 अक्टूबर) की है. पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों ATM बूथ से पकड़ लिया था. इसके बाद  इन्हें पुलिस कोर्ट लेकर गई. इसी दौरान रास्ते में एक नाबालिग लड़के ने ATM तोड़ने के पीछे की वजह बताई. उसने बताया कि वो और उसका साथी इसलिए ATM तोड़ने पहुंचे थे क्योंकि उन्हें किसी को 5000 रुपए देने थे. ब्लैकमेलर्स को. जो उन्हें लगातार धमका रहा था. दोनों लड़कों के ऐसा कहने के बाद पुलिस जांच में जुटी और ब्लैकमेलिंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार (6 अक्टूबर) को दोनों आरोपी नाबालिगों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच लोगों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. ये लोग लगातार आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहे थे. लड़कों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच की, जिसे सच पाया गया. इसके बाद अगले चार दिनों में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई है.

आरोपियों ने बच्चों के साथ क्या किया था? 

दक्षिणपूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजू और चार अन्य संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया गया है. पुलिस के मुताबिक 4 अक्टूबर को रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों नाबालिग लड़के जामिया नगर इलाके में अपने घर के पास स्थित एक कब्रिस्तान में गए थे. वहीं आरोपियों ने इन लड़कों को अपना निशाना बनाया था.

ये भी पढ़ें:- संजय सिंह के बाद अब अमानतुल्लाह खान के पीछे क्यों है ED?

एक नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मौजूद लड़के की गर्दन पर चाकू रख दिया था. इसके बाद वो उन दोनों को एक बंद मकान में ले गए और वहां उन्होंने उनसे 2050 रुपये लूट लिए. फिर दोनों नाबालिगों के कपड़े उतार दिए और एक वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के बदले दोनों से अगले पांच दिनों में 5000 रुपये देने की बात कही. धमकी भी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जामिया नगर पुलिस स्टेशन में डकैती और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने ये भी बताया कि फिलहाल नाबालिग लड़कों के खिलाफ चोरी का केस जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें:- इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष में कांग्रेस ने किसकी निंदा, किसका समर्थन किया?

वीडियो: तारीख: कैसे बनी दिल्ली में पुरानी संसद की इमारत?

Advertisement

Advertisement

()