हे जी के लिए ओलंपिक में चट मेडल पट ब्याह वाली बात हो गई. उनके मेडल जीतने केतुरंत बाद उनके बॉयफ्रेंड ने शादी का प्रपोजल रख दिया. ऑन द स्पाट हां हो गई. हे जीहैं चीन की एथलीट और पार्टिसिपेट करती हैं 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट में. सिल्वरमेडल जीता इन्होंने. पास में ही उनके साथी एथलीट थे. नाम है उनका किन काई. उम्र है25 साल.3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड में सिल्वर जीकर हे जी पोडियम पर खड़ी ही थीं कि किन काई उनकेपास आए और घुटनों पर बैठकर मेडल सेरेमनी के दौरान ही उन्हें प्रपोज कर दिया. किनकाई इंगेजमेंट रिंग भी साथ लिए हुए थे. हे जी ने भी खुशी खुशी रिंग स्वीकार कर ली.किन काई ने उनकी उंगली में अंगूठी पहनाई. दोनों की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले.डाइवर हे जी ने कहा 'हम पिछले छह साल से रिलेशनशिप में हैं. मुझे नहीं पता था आज वहमुझे प्रपोज कर देगा और ना ही मैं अभी शादी के बारे में सोच रही थी. उसने पोडियम परकाफी सारी बाते कहीं, कई सारे वादे किए. वह एक ऐसा शख्स है जिस पर मैं जिंदगी भरभरोसा कर सकती हूं.'ब्राजील की रग्बी खिलाड़ी इसाडोरा सेरूलो और उनकी गर्लफ्रेंडरियो ओलिंपिक में ये ऐसा दूसरा मामला है. इससे पहले ब्राजील की महिला रग्बी खिलाड़ीइसाडोरा सेरूलो को उनकी गर्लफ्रेंड ने मेडल सेरेमनी के दौरान प्रपोज किया था, जिसेइसाडोरा ने स्वीकार कर लिया था. ये हुआ था लास्ट मंडे को.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें-ओलंपिक का मैदान, दो लड़कियों ने चुम्मे से किया प्यार का इजहार