The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chandrayaan 3 sends first image from moon surface isro

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह से पहली तस्वीर भी भेज दी, ISRO ने बताया क्या नजारा कैद हुआ

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए समतल क्षेत्र चुना.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2023, 10:49 PM IST)
chandrayaan-3 sends images of moon surface
ISRO ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग इमेजर कैमरे द्वारा ली गई तस्वीर पोस्ट की. (फोटो- ISRO)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतरने के बाद पहली तस्वीर भेजी है. ISRO ने चंद्रयान-3 से खींची गई चांद की सतह की पहली तस्वीर अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट की है. साथ में लिखा,

“इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है. साथ ही चंद्रयान-3 के एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है.”

ISRO ने आगे लिखा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए समतल क्षेत्र चुना. इससे पहले इसरो ने ट्वीट कर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए देश के लोगों को बधाई दी.

पूर्व चीफ के सिवान ने क्या कहा?

ISRO की इस सफलता पर पूर्व चीफ के सिवान का बयान भी सामने आया है. सिवान ने कहा कि हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे.

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए के सिवान ने बताया कि हम इस सफलता से काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा,

“हम इस पल का पिछले चार सालों से इंतजार कर रहे थे. इस सफलता का स्वाद बड़ा मीठा है. पूरे देश के लिए ये खुशी का पल है. मुझे बहुत खुशी है. पूरे देशवासियों को इस सफलता पर बधाई.”

सरकार द्वारा दिए गए सपोर्ट पर के सिवान ने कहा कि सरकार ने पूरी तरह हमें सपोर्ट किया. सरकार के सभी प्रतिनिधि भी इस सफलता से काफी खुश हैं. उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता दुनिया के सभी वैज्ञानिकों के लिए है. इसका डेटा दुनिया भर के वैज्ञानिक इस्तेमाल कर सकेंगे.

23 अगस्त को शाम 6 बजे के कुछ ही देर बाद ‘विक्रम’ लैंडर ने चांद पर कदम रखा. यानी ISRO ने चंद्रयान-3 मिशन के सबसे जरूरी पड़ाव को पार कर लिया है. विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इस कामयाबी के लिए सभी वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत बताया.

वीडियो: चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग से पहले विदेशी मीडिया ने भारत के इस मिशन पर क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement

()