The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chadrayaan 3 lander vikram gets welcome message from chandrayaan 2 orbitor pradan isro says more way to reach lander

Chandrayaan 3 के लैंडर विक्रम से किसने कहा "वेलकम दोस्त"?

इससे पहले विक्रम चांद पर पहुंचकर पूछता, 'स्वागत नहीं करोगे हमारा', चांद से जवाब आ गया है.

Advertisement
pic
21 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2023, 10:06 PM IST)
chandryaan 3 lander isro  chandryaan 2 orbitor
चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 का लैंडर अब एक-दूसरे के संपर्क में हैं (फोटो सोर्स- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

23 अगस्त 2023, शाम 6 बजकर 4 मिनट. ये वो वक़्त है जब चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर विक्रम (Chandrayaan 3 Vikram lander) चांद की सतह पर उतरेगा. सब सही रहा, तो लैंडर बहुत हौले से चंद्रमा की सहत को छुएगा. और तब इसे कहा जाएगा soft landing. इससे पहले एक और खुशी की खबर आई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि कि चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' और चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर 'प्रदान' (Orbiter Pradan) के बीच दो-तरफ़ा कम्युनिकेशन स्थापित हो गया है. प्रदान ने चंद्रयान-3 के लैंडर को मैसेज भेजकर वेलकम किया है.

चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर की क्रैश लैंडिंग हुई थी और लैंडर से ISRO का संपर्क टूट गया था. लेकिन चंद्रयान-2 मिशन का ऑर्बिटर (प्रॉपल्शन मॉड्यूल) अभी भी चांद के बाहर 100 किलोमीटर ऊंचाई की ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है. विक्रम बीती 17 अगस्त को अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल यानी ऑर्बिटर से अलग हो गया था. इस वक़्त विक्रम, चांद के दक्षिणी इलाके में उतरने की कोशिश में है. और X पर एक पोस्ट के जरिए ISRO ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-2 के वक़्त के ऑर्बिटर 'प्रदान' ने लैंडर 'विक्रम' को वेलकम मैसेज भेजा है.

ISRO ने लिखा,

"Welcome buddy! चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का औपचारिक स्वागत किया है. दोनों के बीच दो-तरफ़ा कनेक्शन बन गया है. मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (ISRO की यूनिट जो इस मिशन को कंट्रोल कर रही है) के पास अब लैंडर तक पहुंचने के और ज्यादा रास्ते हैं."

इसरो ने ये भी बताया कि विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा.

बता दें कि चांद की सतह पर पहुंचने से पहले विक्रम ने चांद के साउथ पोल के इलाके में गड्ढों की तस्वीरें उतारी हैं. इसरो ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की थीं.
इस बार इसरो मिशन की सफलता को लेकर आश्वस्त है. इसरो के पूर्व चीफ और चंद्रयान-2 मिशन के इंचार्ज रहे के सिवन का कहना है कि ये बहुत चिंता का वक़्त है, लेकिन मुझे भरोसा है कि इस बार बड़ी सफलता मिलेगी.

वीडियो: मास्टरक्लास: चांद का कौन सा सच सामने लाएगा ISRO का चंद्रयान-3 मिशन?

Advertisement

Advertisement

()