The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • cctv caught man pasting offensive posters near temple water cooler Bhopal MP

रात को मंदिर के बाहर लगे पोस्टर, लिखा- "वॉटर कूलर से छोटी जाति और मुस्लिम लोग पानी ना पिएं"

नीचे मंदिर के सेवक का नाम लिख दिया

Advertisement
cctv caught man pasting offensive posters near temple water cooler bhopal MP
मंदिर के पास आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने का मामला (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 10:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के भोपाल में मंदिर के बाहर दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक पोस्टर मिले हैं (Offensive posters outside Temple Bhopal). उन पर मंदिर के बाहर लगे वॉटर कूलर से पानी पीने के नियम लिखे हैं. इसमें साफ तौर पर विशेष धर्म और जाति वालों को टारगेट किया गया है. लिखा है कि ये लोग पानी न पिएं. पोस्टर के नीचे जिस शख्स का नाम लिखा है, वो मंदिर का सेवक ही है.

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामला कमला नगर थाना इलाके के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित अन्नपूर्णा धाम मंदिर का है. पोस्टर में लिखा है-

Embed

Image embed

शुरूआती जांच में ये मामला धर्म विशेष और जाति विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और मंदिर के सेवक को फंसाने का लग रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिर के सेवक ने खुद ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. 

पोस्टर मिलने के बाद मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. उसमें दिखा कि एक शख्स मुंह पर कपड़ा बांधे हुए पोस्टर चिपका रहा है. इसी आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मंदिर के सेवक केसर सिंह ने शिकायत में बताया-

Embed

मामले में नगर क्षेत्र के एसीपी चंद्र शेखर पांडे ने आजतक को बताया-

Embed

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

वीडियो: भोपाल: स्कूल बस के ड्राइवर ने किया तीन साल की बच्ची का रेप

Advertisement

Advertisement

()