17 साल की लड़की. पांच आरोपी. लड़की को घर से बाहर खींचते है. सड़क पर गैंगरेप करतेहैं. उसके बाद भी इन्हें ठंडक नहीं मिलती. लड़की के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी की छड़ीडालते हैं. पिस्टल की नली भी डाल देते हैं. इन पांचों में मुख्य आरोपी की उम्र 20और 30 के बीच की है. अमीर जमींदार का बेटा था. और लड़की का पिता महज़ एक दिहाड़ी मजदूरथा. रामगढ़वा गांव पूर्वी चंपारण जिले में है. पटना से 190 किलोमीटर दूर. घटना कामुख्य आरोपी, यानी जिस लड़के का ऊपर जिक्र किया गया है, ने लड़की का एक महीने पहले भीरेप किया था. और वीडियो क्लिप बना ली थी. लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. लड़कीके घर वालों ने पुलिस से शिकायत की. लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. टाइम्स ऑफ़इंडिया के मुताबिक 11 जून को लड़की का रेप किया गया. दो दिन बाद उससे पैसे ऐंठने केलिए बुलाया. लड़की एक ब्लेड लेकर आरोपी से मिलने पहुंची. लड़के ने फिर से रेप करने कीकोशिश की तो लड़की ने ब्लेड से उसके पीनिस को काट दिया. उसके ठीक 3 दिन बाद, यानी 15जून को लड़का, 4 और लड़कों के साथ लड़की के घर पहुंचा. उसे घर के बाहर घसीटा, पीटा औरउसकी वेजाइना में छड़ी डाल दी. फिर पिस्तौल की नाली घुसेड़ दी. 15 जून को लड़की के साथहुई अमानवीय हिंसा के बाद पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया.और उसे एक सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया. लेकिन 22 जून तक अस्पताल ने उसकी कोई मेडिकलजांच नहीं की. इधर पुलिस का कहना है कि लड़की लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. औरउन्हें लड़की के प्राइवेट पार्ट में किसी भी तरह की हिंसा या चोट के निशान नहीं मिलेहैं. जबकि लड़की की मां का कहना है कि रेपिस्ट अमीर है. इसलिए पुलिस रेपिस्टों कापक्ष ले रही है.