The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bihar govt increases vat on petrol-diesel and tobacco products by 30 percent

बिहार में रगड़ के खैनी मुंह में डालना महंगा पड़ेगा

तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के साथ पेट्रोल डीजल भी महंगा हुआ

Advertisement
pic
20 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2016, 03:56 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिहार सरकार ने फिर से वैट बढ़ा दिया है. शराब पर बैन को लेकर पहले ही सस्पेंस है. अब विदेशी दारू और तंबाकू वाली चीजों पर 30 परसेंट वैट लगेगा. तो बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू सब महंगा होगा. दूसरी बार बढ़ा है वैट. कुछ दिन पहले खाने पीने के सामान, कपड़ों और इलेक्ट्रिक चीजों पर बढ़ा था. 5 परसेंट से बढ़ा कर 13.5 हो गया. इस बार जो बढ़ा है उसकी जद में तंबाकू, डीजल और पेट्रोल आएंगे. अब तक ये 20 परसेंट था आगे होगा 30 परसेंट. अब डीजल पेट्रोल का रेट बढ़ेगा तो सबका बढ़ेगा. पर्चून से लेकर ड्राईक्लीन तक वाला बताएगा कि भैया डीजल के दाम बढ़े हैं. क्या करें इत्ते में नहीं पड़ रहा है. और क्या सही सही लगाएं.

Advertisement

Advertisement

()