ओए, बाबा सहगल का नया रैप वीडियो आया है
बादशाह के आने के बाद हनी सिंह तक को भूल जाने वाली जनता बाबा सहगल को अब भी याद करती है.
बाबा सहगल
लल्लनटॉप
20 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 20 नवंबर 2016, 08:54 AM IST)
रैपर्स की खासियत ये होती है कि वो प्रेजेंट में चल रहे सिनेरियो को अंदाज में उतार देते हैं. पूरी दुनिया के रैपर देश-दुनिया में हो रही चीजों को अपने रैप से बताते हैं. रैप के शौकीन लोग उन लाइनों से खुद को रिलेट करते हैं. अपने इंडिया में भी बहुस्सारे रैपर हुए हैं. जैसे यो यो भाई (मल्लब यो यो हनी सिंह), बादशाह, बोहेमिया. और भी न जाने कितने नाम हैं. लेकिन इनमें से जो 'सबसे बड़ा रैपर' है, वो है बाबा सहगल. वो आदमी, दो 20 सालों से रैप कर रहा है.
इस बार बाबा का ब्लैक मनी पर मजेदार रैप आया है.
आप भी मजा चख लीजिए इस वीडियो का:
https://youtu.be/Th8fxhXDdRs
इस रैप की लाइनें कुछ यूं है
वेक अप गाईज, और खेलो और खेलो.. गिल्ली और डंडा.. अंडा पूछे मुर्गी से क्या है ब्लैक का फंडा.
काला काला काला काला ब्लैक मनी.. काला काला काला काला ब्लैक मनी.. ब्लैक मनी.. ब्लैक मनी.
मुझे पता है पता है ये सब होने वाला है.. कोई लाल पिला नीला गोरा और काला है.
लैला के लिए उसका मजनू ही पिया है.. मोदी जी ने क्या डैनामाईट डीसिजन लिया है.
भाग भाग.. कोई इधर भाग उधर भाग.. कोई जाग जाग.. रात में जाग दिन में जाग.
पांच सौ हजार के नोट तू जल्दी बदल ले.. और चुप चाप चुप चाप पतली गली से निकल ले.
तेरी बीबी चली कहां बन ठन..अरे घर से निकाल पैसा जो है काला धन.
बैंक में जमा करवा दे पैसा-पैसा.. नहीं तो इनकम टैक्स वाले बोलेंगे ऐसा-वैसा.
और खेलो और खेलो.. गिल्ली और डंडा.. अंडा पूछे मुर्गी से क्या है ब्लैक का फंडा.
बाबा सहगल का ये रैप वीडियो 18 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. वैसे नोट बंदी पर अब तक कुछ भोजपुरी गाने भी आ चुके हैं.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
ये भी पढ़ें