बाइडन के रेस से बाहर होने की भविष्यवाणी करने वाली ज्योतिषी ने अब ट्रंप के लिए बहुत बड़ी बात बोली है!
US Presidential Elections: 11 अगस्त 2020 को Amy Tripp ने Prediction की थी कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगी. उन्होंने जो बाइडन को लेकर भी सटीक भविष्यवाणी की थी.

जो बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की रेस से बाहर हो चुके हैं. उनके इस फैसले के साथ ही एक एस्ट्रोलॉजर खूब चर्चा में आ गईं (Biden Exit Prediction). नाम है एमी ट्रिप (Amy Tripp). बाइडन ने अपने चुनाव से बाहर होने की घोषणा की, उससे पहले ही एमी ने इस बात की भविष्यवाणी में कर दी थी. इतना ही नहीं ज्योतिषी ने तारीख की भविष्यवाणी भी कर दी थी. अब एमी ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत-हार को लेकर भविष्यवाणी की है.
एमी ट्रिप इंस्टाग्राम पर खुद को इंटरनेट का सबसे कुख्यात ज्योतिषी बताती हैं. उनसे पूछा गया कि तारों के हिसाब से US का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इस पर एमी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया,
यानी एमी ने सीधे तौर पर ना सही लेकिन ट्रंप की जीतने की भविष्यवाणी कर दी है.
इससे पहले 11 जुलाई को एक पोस्ट में एमी ट्रिप ने लिखा,
जब एक फॉलोअर ने उनसे सटीक तारीख पूछी तो उन्होंने कहा- 21 जुलाई.
बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा था,
इतना ही नहीं ट्रिप ने कमला हैरिस को लेकर भी भविष्यवाणी कर चुकी हैं. 11 अगस्त 2020 को एमी ट्रिप ने भविष्यवाणी की थी कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगी. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिप को अनुमान है कि अमेरिका के लिए अगस्त एक कठिन दौर हो सकता है जिसमें संभावित रूप से ज्यादा राजनीतिक हिंसा हो सकती है.
वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ड ट्रंप पर हमले के बाद संसद ने किसको तलब किया?

.webp?width=60)

