The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Assam mosque clash one killed several injured in violent scuffle between two group

मस्जिद कमेटी के दो गुट भिड़े, एक की मौत, लाठी-डंडे चलने का वीडियो डरा देगा!

वीडियो में कई लोग लाठी से एक-दूसरे को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं.

Advertisement
pic
3 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2023, 11:43 PM IST)
Assam mosque clash
धुबरी में भिड़े दोनों गुट (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

असम के धुबरी जिले में एक मस्जिद कमेटी के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस झड़प के कारण तीन जनवरी को एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं करीब 20 लोग घायल हो गए. ये झड़प 30 दिसंबर को हुई थी. घटना के कई वीडियो सामने आए है. इसमें कई लोग लाठी से एक-दूसरे को पीटते दिख रहे हैं. कई लोगों के सिर से खून निकल रहा है. घायल लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं.

शव को रखकर हाइवे जाम किया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह हिंसक घटना धुबरी के बंगालीपारा की है. मारपीट की वजह अब तक सामने नहीं आई है. ये झड़प इतनी हिंसक थी, कि वीडियो में कई लोग सड़क किनारे पड़े दिख रहे हैं. मारपीट में घायल एक शख्स हारून राशिद की एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद उनके परिवारवालों ने 3 जनवरी को हंगामा किया.

मौत के बाद राशिद के परिवारवालों ने जनवरी को शव को बिलासीपारा में नेशनल हाइवे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. काफी देर तक हाइवे पर हंगामा होता रहा. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक सड़क से नहीं हटने की बात कर रहे थे. बिलासीपारा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी होगी. इसके बाद नेशनल हाइवे को खाली कराया गया.

धुबरी की एसपी अपर्णा नटराजन ने बताया कि घटना में दो अलग केस दर्ज किया गया है. वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. एसपी ने कहा कि घटना की जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें- क्या है असम के मिया म्यूजियम की पूरी कहानी, जो खुलते ही सील हो गया?

इससे पहले 28 दिसंबर को धुबरी में एक जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में भी दो लोगों की मौत हुई थी. मुरियालीघाट गांव में हुई इस मारपीट में मोंताज अली और उसके छोटे भाई की पत्नी जश्मीना बेगम की मौत हुई थी. पुलिस ने बताया था कि मोंताज अली और उसके रिश्तेदार बाबुल के बीच यह जमीन विवाद कई सालों से चल रहा था.

वीडियो: तारीख़: कौन थे असम रेजिमेंट के बदलूराम जिनका राशन खाती है सेना?

Advertisement

Advertisement

()