अरविंद केजरीवाल ऑटो में बैठ गए, फिर गुजरात पुलिस से कहा - "नहीं चाहिए आपकी सिक्योरिटी"
बीजेपी ने कहा - "खुद ही चिट्ठी लिखकर सुरक्षा मांगे थे"

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पुलिस (Gujarat Police) के बीच जमकर बहस हुई. अरविंद केजरीवाल एक ऑटो में बैठकर कहीं जा रहे थे. लेकिन अहमदाबाद पुलिस (Gujarat Police) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दूसरी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया. कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता जनता के बीच नहीं जाते हैं. अरविंद केजरीवाल ऑटो से ही जाने की बात पर अड़े रहे. वहीं पुलिस सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का जिक्र कर उन्हें ऑटो से उतरने की रिक्वेस्ट करती रही.
Arvind Kejriwal की Ahmedabad Police से बहसइस पूरी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है. इसमें अरविंद केजरीवाल एक पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं.
वीडियो में दिख रही बहस से साफ है कि अरविंद केजरीवाल पुलिस सिक्योरिटी में कहीं जाने को तैयार नहीं थे. वो ऑटो से ही वहां पहुंचे, जहां उन्हें जाना था.
Gujarat Auto Drivers को साधने की कोशिशगुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही है. पार्टी के सबसे बड़े नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ प्रचार करने में लगे हैं. सोमवार, 12 सितंबर को अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में थे. यहां उन्होंने शहर के ऑटो चालकों (Gujarat Auto Drivers) के साथ टाउनहॉल कार्यक्रम किया. इस दौरान विक्रम नाम के ऑटो ड्राइवर ने उन्हें अपने अहमदाबाद स्थित घर में डिनर के लिए इनवाइट कर दिया. दिल्ली के सीएम ने ये न्योता स्वीकार कर लिया.
डिनर के लिए 8 बजे का टाइम फिक्स हुआ था. इसलिए अंधेरा होते ही केजरीवाल अपने साथियों के साथ ऑटो में ही विक्रम के घर की तरफ निकल रहे थे. उसी दौरान उनकी अहमदाबाद पुलिस से ये बहस हुई. बाद में विक्रम के घर का खाना खाकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अहमदाबाद के ऑटो चालक को दिल्ली में अपने घर पर खाने का न्योता दिया है.
BJP का हमलागुजरात चुनाव के लिए केजरीवाल के प्रचार के इस तरीके पर BJP ने सवाल उठाए हैं. पार्टी के नेता सुनील यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उन्हें झूठा और बहुरुपिया बताया. वीडियो में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि अगर पीएम मोदी उन्हें सुरक्षा नहीं दे सकते तो इस्तीफा दे दें. सुनील यादव ने इसी को लेकर AAP नेता पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा,
एक और ट्वीट में सुनील यादव ने आम आदमी पार्टी के नाम वाले एक पत्र की तस्वीर शेयर की. इस पत्र के आधार पर सुनील ने दावा किया कि केजरीवाल के लिए AAP ने गुजरात पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन वहां जाने के बाद वो जनता के बीच जाने का नाटक कर रहे हैं. BJP नेता ने ट्विटर पर लिखा,
इसी तरह BJP सांसद परवेश वर्माने केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने भी यही पत्र शेयर कर ट्वीट किया,
एक और BJP नेता और सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की जनता का हवाला देकर केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया,
वहीं AAP का कहना है कि BJP अरविंद केजरीवाल से डरकर ये सब कह रही है. दिल्ली के डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल के जनता के बीच जाने से BJP डर रही है. वहीं राघव चड्ढा ने तंज किया कि वे BJP के बनाए प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए ही तो राजनीति में आए हैं.
नेता नगरी: पीएम मोदी को चुनौती दे रहे नीतीश, केजरीवाल को वीपी सिंह और चंद्रशेखर का किस्सा डराएगा

.webp?width=60)

