The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi CM Arvind Kejriwal Starts Make India Number 1 Campaign

'देश को नंबर-1 बनाना है, तो मिस कॉल करिए'- हरियाणा में बोले अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि देश को नंबर-1 बनाने का मतलब सबको शिक्षा, इलाज, बिजली, पानी और रोजगार देना है. मिस कॉल के लिए जारी किया नंबर.

Advertisement
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: पीटीआई)
pic
सुरभि गुप्ता
7 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 7 सितंबर 2022, 07:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार, 7 सितंबर को हरियाणा के हिसार से आम आदमी पार्टी के 'मेक इंडिया नंबर-1' अभियान की शुरुआत की. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वो इस अभियान के तहत देश के कोने-कोने में जाएंगे. CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है, और इसके लिए सबको साथ आना होगा.

इस दौरान CM केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल होने पर भी भारत आज दुनिया का नंबर 1 देश नहीं बन पाया है क्योंकि यहां का सिस्टम खराब है. उन्होंने कहा,

Embed

केजरीवाल ने जारी किया नंबर

केजरीवाल ने बताया कि इस मिशन के तहत वे देश के कोने-कोने जाएंगे और लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि इस कैंपेन का मकसद 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है.

उन्होंने कहा,

Embed

केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का मतलब है, देश  के हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम, हर भारतीय के लिए इलाज का इंतजाम और हर व्यक्ति के लिए बिजली, पानी, हर युवा के लिए रोजगार का इंतजाम. 

वीडियो- अरविंद केजरीवाल दिल्ली असेंबली में बोले, ‘62 में से 59 MLA यहीं हैं, चाहो तो गिन लो’

Advertisement

Advertisement

()