The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • army officer injured in a likely grenade accident at a post in rajouri sector jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: मेजर ने अपने ही साथी पर कर दी फायरिंग? बीती रात इंडियन आर्मी में क्या हुआ?

खबर छपी कि एक आर्मी ऑफिसर ने अपने ही दस्ते के सैनिकों पर गोलियां चला दीं. आर्मी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

Advertisement
pic
6 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 6 अक्तूबर 2023, 03:38 PM IST)
army officer injured in a likely grenade accident at a post in rajouri sector jammu kashmir
घटना 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुई (फाइल फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में 5 अक्टूबर को सेना के एक कैंप में ग्रेनेड एक्सीडेंट की खबर सामने आई है. हादसे में एक आर्मी अफसर घायल हुआ है. इससे पहले ‘सूत्रों’ के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में खबर छपी थी कि एक आर्मी ऑफिसर ने अपने ही दस्ते के सैनिकों पर गोलियां चला दीं. सूत्रों ने बताया कि आर्मी ऑफिसर मेजर रैंक का है. हालांकि, सेना की तरफ से जारी बयान में ग्रेनेड ब्लास्ट से जुड़े एक्सीडेंट की बात कही गई है.

वॉइट नाइट कॉर्प्स (White Knight Corps) ने एक पोस्ट में लिखा,

5 अक्टूबर को राजौरी सेक्टर में एक चौकी पर संभावित ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया. अफसर को निकाल लिया गया है. शुरुआती इलाज के बाद हालत स्थिर है. आगे की जांच जारी है.

क्या पता चला था?

इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत संधू और अशरफ वानी के मुताबिक, इससे पहले सूत्रों ने थानामंडी इलाके में 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में गोलीबारी होने की बात कही थी. घटना 5 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे की बताई गई. कथित रूप से गोली चलाने वाले मेजर का नाम प्रिंस बताया गया. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि मेजर प्रिंस ने कैंप की आर्मरी (सेना के हथियार रखने की जगह) जाकर कई घंटों तक गोलीबारी की. 

हिंदुस्तान टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले चार अधिकारियों के हवाले से बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद रेजिमेंटल मेडिकल अधिकारी सहित कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मेजर ने उन्हें भी ग्रेनेड से निशाना बनाया. सूत्रों ने बताया कि आरोपी मेजर को पकड़ लिया गया है. घटना में कितने जवान घायल हुए, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां कई जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- "सेक्सुअल हरैसमेंट करते थे"- मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या में क्या खुलासा हुआ?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गोली चलाने वाला मेजर 10 साल से सेना के साथ जुड़ा हुआ है. घटना की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन सूत्रों ने अधिकारी के साथ कुछ 'व्यक्तिगत समस्याओं' की बात कही है. मेजर के पास यूनिट में सेना के जवानों के हथियारों का एक्सेस भी था. 

फिलहाल आर्मी की तरफ से इस कथित गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गई है. इस मामले में अभी और जानकारी आने का इंतजार है.

वीडियो: कर्नल, मेजर और DSP...बड़ा आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 3 शहादत, ऑपरेशन जारी है

Advertisement

Advertisement

()