The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arif Sarus Kanpur zoo Saras se milne pahucha arif viral news viral video

सारस से मिलने पहुंचे आरिफ, सारस ने जो किया, उसका VIDEO इमोशनल कर देगा

कानपुर जू पहुंचे आरिफ बोले- 'सारस को पिंजड़े से बाहर नहीं निकाल सकते?'

Advertisement
Arif Sarus Kanpur zoo Saras se milne pahucha arif viral news viral video
सारस इस समय कानपुर के चिड़ियाघर में है. (फोटो: आजतक)
pic
प्रशांत सिंह
11 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023, 03:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस और आरिफ की दोस्ती (Sarus And Arif Viral News) तो सबने सुनी है. सोशल मीडिया पर लोगों ने तो इस दोस्ती को जय-वीरू का नाम तक दे दिया था. अपने दोस्त से बिछड़ने के बाद से सारस काफी परेशान है. यहां तक सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी फैली थीं कि (Social Media Viral News) सारस उड़कर आरिफ के पास आ गया है. हालांकि, सारस अभी कानपुर के चिड़ियाघर में है. आज एक बार फिर आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे.

आरिफ के चिड़ियाघर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जैसे ही आरिफ सारस के बाड़े के पास पहुंचे सारस खुशी से चहकने लगा. सारस एकदम बेचैन हो गया. जैसे वो आरिफ से मिलने के लिए कितने दिनों से इंतजार कर रहा हो. सारस और आरिफ की मुलाकात का वीडियो आप यहां देखिए.

Embed

सारस के पास पहुंचते ही आरिफ उसे पुकारने लगे. आरिफ ने सारस से बोला कि, “पहचान गए?” ये सुनते ही सारस अपने बाड़े के अंदर ही कूदने लगा. जिसके बाद आरिफ ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि, खोल नहीं सकते हैं क्या? जिस पर उन्हें “ना” का जवाब मिलता है. आरिफ और सारस दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब थे.

बाड़े के अंदर परेशान सारस से आरिफ ने कहा कि एक बार उछल के दिखाओ. आरिफ के ये कहते ही सारस अपने छोटे से बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा. जिसके बाद वहां के वन कर्मचारियों ने आरिफ से कहा कि अब चलिए नहीं तो उसको चोट लग जाएगी. जाते-जाते आरिफ ने सारस से ये भी कहा कि वो बहुत जल्द ही सारस से मिलने दोबारा आएंगे.

इससे पहले सारस के कारण आरिफ वायरल हुए थे. बाद में यूपी वन विभाग ने सारस को अपने कब्जे में ले लिया था. वहां से सारस उड़कर 'बी सैया' गांव चला गया था. यहां पर कुछ लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया. इसके बाद फेक न्यूज फैली कि आरिफ को सारस वापस मिल गया है, लेकिन खुद आरिफ ने इसका खंडन कर दिया है. ये मामला नेशनल न्यूज बन चुका है. इस पूरे मामले में दी लल्लनटॉप ने आरिफ का इंटरव्यू लिया था. दी लल्लनटॉप से अपने सारस के बारे में बात करते हुए आरिफ भावुक हो गए थे. उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखिए... 

Embed

अब इस नई खबर के बाद लोग एक बार फिर से सारस और आरिफ की दोस्ती की बातें कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: आरिफ से सारस छिना, अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी के मोर पर निशाना साधते हुए बहस खड़ी कर दी

Advertisement

Advertisement

()