The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ap dhillon shared an instagram story over canada punjabi singer shubh mumbai show cancelled

सिंगर शुभ का इंडिया टूर रद्द होने पर गायक एपी ढिल्लों ने सियासी पार्टियों के लिए क्या कह दिया?

कनाडाई पंजाबी गायक शुभ का इंडिया टूर रद्द हो गया है. इसके बाद पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए एक बयान जारी किया है. भारत का एक कथित नक्शा गलत तरीके से शेयर करने के कारण शुभ का मुंबई में होने वाला शो रद्द कर दिया गया था.

Advertisement
AP Dhillon shared an instagram story over cancellation of Canadian Punjabi singer Shubh's Mumbai show.
कनाडा में रहने वाले गायक शुभ के मुंबई शो के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध जताया था. (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)
pic
प्रज्ञा
22 सितंबर 2023 (अपडेटेड: 22 सितंबर 2023, 03:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कनाडाई पंजाबी गायक (Canada based Punjabi Singer) शुभनीत सिंह का इंडिया टूर (Shubh's Still Rollin India Tour) कैंसिल हो गया है. इसके बाद पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने एक बयान जारी किया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बारे में कहा कि नफरत नहीं प्यार फैलाया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा,

Embed

वे इसी स्टोरी में आगे कहते हैं,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

ये भी पढ़ें- शुभ ने इंडिया टूर रद्द होने के बाद 'पंजाबियों' पर क्या याद दिलाया?

Image embed
'नफरत नहीं प्यार फैलाओ'

एपी ढिल्लों ने आखिर में लिखा,

Embed

शुभनीत सिंह, शुभ नाम से लोकप्रिय हैं. उन पर खालिस्तानी समूहों को समर्थन देने और भारत का एक गलत ‘नक्शा’ शेयर करने का आरोप है. इसी कारण उनका इंडिया टूर रद्द कर दिया गया था. ये शो मुंबई में होने वाला था. इसके बाद  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में सफाई भी दी थी. उन्होंने लिखा,

Embed
Embed

शुभ ने इसी पोस्ट में आगे बताया था कि अपनी स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट के जरिए वे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे. भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने शुभ के शो का विरोध किया था. उन्होंने मुंबई में 16 सितंबर को इस शो के पोस्टर्स भी फाड़ दिए थे.

ये भी पढ़ें- अमेरिका के इस बयान से खुश हो जाएगा कनाडा

वीडियो: अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया.. Canada - India विवाद में कौन किसके पाले में है?

Advertisement

Advertisement

()