The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • akhilesh yadav says no alliance with india if it is only at national level

INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर सख्त अखिलेश यादव, बोले- अगर हमें पता होता...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहा है.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:22 PM IST)
akhilesh yadav says no alliance with india if it is only at national level
अखिलेश ने कहा, गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है तो जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है (Akhilesh Yadav on INDIA alliance). उन्होंने कहा है कि अगर गठबंधन केवल केंद्र के स्तर पर होगा तो उस पर उनकी पार्टी विचार करेगी.

अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को एक रैली में कहा कि अगर उन्हें ये पता होता कि विधानसभा के स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो वो कांग्रेस से कभी मिलने नहीं जाते. अखिलेश ने मीडिया से बताया,

“अगर हमें ये पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA से कोई भी गठबंधन नहीं है तो हमारी पार्टी के लोग उनसे (कांग्रेस से) मिलने नहीं जाते. न ही हम कभी कांग्रेस के लोगों को कोई सूची देते. गठबंधन अगर केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उस पर विचार किया जाएगा.”

अखिलेश ने आगे कहा,

“हमें ये जानकारी मिली है कि गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है… तो जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी. प्रदेश के स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो हमने ये स्वीकार कर लिया और इसलिए अपनी पार्टी के टिकट घोषित कर दिए.”

दरअसल, समाजवादी पार्टी को उम्मीद थी कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी उसके लिए कुछ सीटें छोड़ेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस ने उन सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए जहां पिछली बार समाजवादी पार्टी जीती थी. ये बात अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई.

अखिलेश ने चेताया था

इससे पहले 18 अक्टूबर को अखिलेश यादव ऑल इंडिया यादव महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे थे. जब उनसे वहां कांग्रेस से गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ये बताना होगा कि INDIA गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनावों के लिए है या विधानसभा चुनावों के लिए भी है. अखिलेश ने साफ किया था कि अगर विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन नहीं है तो फिर भविष्य में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी नहीं होगा.

(ये भी पढ़ें: देवरिया कांड: प्रेम यादव के घर पर 'अवैध निर्माण' का नोटिस चिपका, अखिलेश ने सवाल उठाया)

वीडियो: अखिलेश यादव ने JPNIC पहुंचे फिर पुलिस के सामने क्यों दीवार फांदने लगे?

Advertisement

Advertisement

()