भैया इंडिया पूरा लहालोट है. साक्षी और सिंधु की जीत से. इत्ते दिन से सारे एथलीटओलंपिक में जान लगाए थे. फिर भी मेडल वाला हिस्सा सूखा-सूखा था. लेकिन जब साक्षी नेपहले कांस्य पदक पर कब्जा किया. तब जाकर सांस में सांस आई. साक्षी ने देश को खुशहोने का मौका दिया. और एयर इंडिया ने साक्षी का सपना पूरा करने का बीड़ा उठाया है.साक्षी मलिक के नाम से एक लेटर भेजा है. एयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनीलोहानी ने. आज यानी जुम्मे अर्थात शुक्रवार को. साक्षी ने कभी अपना सपना बताया था.कि वह प्लेन पर सफर करना चाहती हैं. इस बात का पता अश्विनी को लगा. तो उन्होंने येलेटर भेजा है. इस लेटर के मुताबिक साक्षी को बिजनेस क्लास की वर्ल्ड राउंड ट्रिपमिलेगी. यानी जाना-आना. दो ड्रीम डेस्टिनेशन पर, दुनिया में कहीं भी. अपने किसीसाथी के साथ. फिलहाल वो एक ड्रीम डेस्टिनेशन पर हैं ही. भैया रियो उनका सपना तो रहाही होगा. अब अगला सपना वो जगहें चुनने का होगा, जहां वो जाना चाहें.