इत्ता तो पता ही होगा कि रजनीकांत की फिलिम आ रही है. जिसके पोस्टर को लेकर इरफानखान से ठन गई है. काहे कि इरफान की 'मदारी' और रजनीकांड सॉरी रजनीकांत की 'कबाली'का पोस्टर एकदम डिट्टो एक जैसा है. लेकिन यहां वो बवाल भूल जाओ. इधर दूसरी बात होरही है. रजनी के फैन्स के लिए खुशखबरी है भैया. एयर एशिया हवाई जहाज वाले अपनेप्लेन में रजनीकांत की पेंटिंग और स्टिकर चिपकाए हैं. उनको इंडियन सिनेमा को दिएयोगदान को याद करते हुए. अब साउथ इंडिया तो उनका फैन क्या पूरा भगत है. लेकिन बाकीभारत में भी भौकाल कम नहीं है. तो ये प्लेन बेंगलुरु, दिल्ली, गोवा, पुणे, चंडीगढ़,जयपुर, गुवाहाटी, इंफाल और कोच्चि समेत जहां जहां से गुजरेगा. रजनी के फैन्स कोखुशी देता जाएगा. इतने पर कहानी खतम नहीं होती. एयर एशिया ने स्कीम शुरू की है किइन प्लेन्स पर बैठके देश के हिस्सों से लोग बेंगलुरु आएं. फिर जाकर चेन्नई मेंफर्स्ट डे फर्स्ट शो देखें. तो पता चल ही गया होगा. ये खबर टोरेंट वालों के लिएनहीं है.