The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Agniveer jawans to get special reservation in police, PAC in states like UP, MP, Uttarakhand, Chhattisgarh

कारगिल विजय दिवस पर अग्निवीरों के लिए आरक्षण की 'बारिश', यूपी समेत कई BJP शासित राज्यों ने की घोषणा

CM Yogi ने Kargil Diwas पर एलान किया है कि अग्निवीर जवानों को सेना से रिटायरमेंट के बाद यूपी पुलिस और पीएसी में प्राथमिकता दी जाएगी.

Advertisement
Indian Army Soldiers (photo-PTI)
अग्निवीर वायु ट्रेनी. (फाइल फोटो- पीटीआई)
pic
निहारिका यादव
26 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 26 जुलाई 2024, 08:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कारगिल विजय दिवस पर देश के अग्निवीरों पर आरक्षण की बारिश हो गई. पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एलान किया कि रिटायर अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में आरक्षण दिया जाएगा. इसके बाद मध्यप्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों ने भी अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा की है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अग्निवीर जवानों को विशेष आरक्षण देने का एलान किया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कहा है कि वहां पुलिस की भर्तियों में अग्निवीरों को आरक्षण मिलेगा.

शुक्रवार, 26 जुलाई को सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, PAC में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी. उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में एक ‘निश्चित आरक्षण’ की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने पेंशन का जिक्र कर अग्निपथ योजना को सही बताया, विपक्ष ने उसी पर घेर लिया

सीएम योगी ने कहा, 

Embed

सीएम योगी की इस घोषणा के कुछ देर बाद मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने X पर लिखा, 

Embed

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्निवीर जवानों को विशेष आरक्षण देने का एलान किया. उन्होंने कहा, 

Embed

इन राज्यों से पहले हरियाणा सरकार भी अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा कर चुकी है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 10 फीसदी पद आरक्षित करने का फैसला किया था. हालांकि विपक्ष इसे लेकर हमलावर है. विपक्ष के कई नेताओं का कहना है कि अगर हमारी सरकार आएगी तो हम इस योजना को 24 घंटे के अंदर बंद कर देंगे.

केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बल (CAPF) और असम राइफल्स में 10 फीसदी पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा की है. इसके तहत पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल और राइफलमैन के पद पर एज की लिमिट और फिजिकल टेस्ट में छूट मिलेगी.

वीडियो: MUDA Scam: विधानसभा में ही चद्दर तानकर क्यों सो गए BJP विधायक? पूरा मामला समझिए

Advertisement

Advertisement

()