PM मोदी ने पेंशन का जिक्र कर अग्निपथ योजना को सही बताया, विपक्ष ने उसी पर घेर लिया
Kargil Vijay Diwas के मौके पर PM Modi ने कहा है कि Agniveer Scheme सेना के लिए एक जरूरी बदलाव है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि पेंशन का पैसा बचाने के लिए इस योजना को लाया गया है. प्रधानमंत्री ने इस आरोप पर भी जवाब दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल विजय दिवस (Kargil War) की 25वीं सालगिरह के मौके पर लद्दाख पहुंचे थे. उन्होंने यहां अपने संबोधन में अग्निवीर योजना पर सफाई दी. उन्होंने इस योजना को सेना के लिए एक जरूरी बदलाव बताया. हालांकि, उनके इस बयान पर विपक्षी पार्टियों ने नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi on Agniveer) के अग्निवीर पर दिए गए बयान की आलोचना की है. वहीं समजावादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि INDIA गठबंधन की सरकार आते ही इस योजना को खत्म कर दिया जाएगा.
अग्निपथ योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?इस योजना पर सवाल उठाने के लिए PM मोदी ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: छुट्टी पर आया 'अग्निवीर' लूट के आरोप में गिरफ्तार, 'कम वेतन' के चलते सेना में वापस नहीं लौटा था
‘Agnipath का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना’उन्होंने आगे कहा,
'पेंशन के पैसे बचाने के लिए अग्निपथ?'PM मोदी ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश के युवा भी मातृभूमि की सेवा के लिए आगे आएंगे. उन्होंने आगे कहा,
PM मोदी ने विपक्षी दलों पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया.
सेना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए- कांग्रेसकांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस पर कहा है कि सेना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और अग्निवीर योजना को खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित सैनिकों की जरूरत है. और ये योजना पूरी तरह से प्रशिक्षित सैनिक नहीं देती. चिदंबरम ने कहा कि अग्निवीर योजना सेना की जरूरतों को पूरा नहीं करती.
NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के एक अन्य नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि चार साल की नौकरी के बाद रिटायर होने पर अग्निवीरों का क्या होगा?
रंधावा ने कहा,
“प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि हम भ्रम फैला रहे हैं. वो इस बारे में बात कर रहे हैं कि 30 साल बाद क्या होगा. उन्हें ये बताना चाहिए कि अग्नीवीर रिटायर होने के बाद क्या करेंगे?”
अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे- Awdhesh Prasadसपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना की व्यवस्था की है. सेना का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि जब INDIA गठबंधन की सरकार आएगी तो 24 घंटे में इस योजना को खत्म कर दिया जाएगा और सामान्य भर्ती होगी.
वीडियो: 'मोदी आज गाली खाएगा...’ अग्निवीर का ज़िक्र कर ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

.webp?width=60)

