उड़ी अटैक को लेकर पाकिस्तानी कलाकारों की चुप्पी पर इरफान खान बोले हैं. इरफान नेकहा कि इस बारे में मीडिया को उनसे सवाल करने चाहिए. इरफान ने ये भी कहा कि अगरमुद्दा गंभीर है तो इन कलाकारों को वीजा देना बंद कर देना चाहिए. इरफान ने ये बातेंअंग्रेजी के न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहीं. टीवी एंकर नेइरफान से सवाल किया था, 'पिछले कुछ दिनों से एक मुद्दा काफी गर्माया हुआ है. भारतमें काम करने वाले पाक कलाकारों ने ना सिर्फ उड़ी हमले, बल्कि किसी भी तरह केआतंकवाद के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा. ये कलाकार भारत आते हैं. यहां अपना करियरबनाते हैं. यहां से पैसे कमाते हैं. और उन्हें यहां जनता बहुत प्यार देती है. फिरभी जब इस तरह की कोई कंडीशन आती है तो ये लोग चुप्पी साध लेते हैं. इस पर आप क्याकहेंगे?' हालांकि सवाल जिस तरह से रखा गया था, उसी से समझ आता था कि एंकर जवाब मेंक्या सुनना चाहती थीं. पर Irrfan ने बड़ी ही समझदारी से जवाब दिया, हो सकता है उनकेदेश में इतनी आजादी न मिलती हो जितनी हमें भारत में मिलती है. मैं उनकी तरफ से जवाबनहीं दे सकता. अगर वो ऐसा करते हैं तो मीडिया को उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने कोईबयान क्यों नहीं दिया. पर एंकर के बार-बार इस बात पर जोर दिए जाने पर कि और इंडियाको क्या करना चाहिए? के जवाब में इरफान ने कहा, मैं बहुत ज्यादा इस बारे में नहींजानता हूं. पर अगर सच में जो बुरी चीजें इधर हो रही हैं, वो इतनी ही सीरियस हैं तोमीडिया को सरकार से पूछना चाहिए कि वो ऐसा क्यों होने दे रही है? सरकार को ऐसे मेंउन कलाकारों को वीजा नहीं देना चाहिए और सरकार को पाकिस्तान से व्यापार भी रोक देनाचाहिए. दोनों देशों के बीच ऐसा कोई रिलेशन नहीं रखना चाहिए, जिसके चलते हम डिस्टर्बहों. कुछ महीनों पहले इरफान बकरीद पर बकरों की कुर्बानी असली कुर्बानी नहींहोती, ये बात कहकर कट्टर इस्लामी संगठनों के निशाने पर आ गए थे. ये बयान उन्होंनेजयपुर में एक प्रोग्राम के दौरान दिया था. उनकी एक हॉलीवुड फिल्म इंफर्नो भी अभीरिलीज हुई है. वीडियो देख डालिए - https://www.youtube.com/watch?v=W6T8eysxkzU--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें - ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे'दो बकरे खरीदकर कुर्बानी कर देना कुर्बानी नहीं होती'फवाद खान को ऑफर हुई है एक हिंदुस्तानी फिल्म, बैन गया तेल लेने!अब इस एक्ट्रेस को पाकिस्तान का रास्ता दिखा दिया गयाफ़वाद ने चुप्पी तोड़ी और दोनों तरफ बहुतों की बोलती बंद कर दी, अमन जिंदाबाद!पहले पाकिस्तानी कलाकारों की तारीफ की फिर रातभर में गरियाने लगीं हेमाराधिका आप्टे की बात सुन पाक एक्टर्स को भगाने वालों के कान से खून आ सकता है!