The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • aap candidate chahat pandey dance video viral madhya pradesh election 2023

AAP उम्मीदवार चाहत पांडेय के डांस वीडियो पर किसने उठाए सवाल, किसने दिए जवाब?

टीवी एक्ट्रेस से नेता बनीं चाहत पांडेय को उनके डांस वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर मध्यप्रदेश के दमोह से विधानसभा का चुनाव लड़ा रही है.

Advertisement
pic
23 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2023, 04:47 PM IST)
 aam admi party leader chahat pandey trolled over dance video
चाहत पांडेय ने टीवी सीरियल हमारी बहू सिल्क में काम किया है. (तस्वीरें साभार: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से मध्यप्रदेश के दमोह से विधानसभा चुनाव लड़ा है. बीती 17 नवंबर को राज्य में मतदान हो चुका है. अब 3 दिसंबर को मतगणना का इंतजार है. उससे पहले चाहत पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है (AAP candidate Chahat Pandey dance video viral). इसमें वो एक गाने पर डांस करती दिख रही हैं. इस पर बहस छिड़ गई है. कई लोगों को एक्ट्रेस से नेता बनीं चाहत पांडेय का डांस वीडियो पसंद नहीं आया है. हालांकि कई लोग उनके बचाव में भी उतरे.

चाहत पांडेय का डांस वीडियो वायरल

अपने देश में राजनेताओं के ढिंचक डांस करने के किस्से दुर्लभ हैं. उनका ऐसा करना आमतौर पर पॉजिटिवली नहीं लिया जाता. और अगर डांस महिला नेता ने किया हो तो बात ही क्या. चाहत पांडेय का ये वीडियो कब का है, ये साफ नहीं है. हालांकि उनके डांस पर सवाल उठाने वालों में से कइयों को पता होगा कि वो पहले टीवी एक्ट्रेस रही हैं. लेकिन अपनी बात को सही साबित करने के लिए लोग समय, संदर्भ, तथ्य जैसी बातों की परवाह नहीं करते हैं.

अजय पटेल नाम के यूजर ने ट्रोलिंग भाषा में चाहत के लिए लिखा,

“यह चाहत पांडेय हैं जो आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश से विधायक की उम्मीदवार हैं. क्या आपको भी लगता है कि इन नचनियों को देश चलाने की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए?” 

इस पोस्ट में सवाल किया गया है कि क्या डांस करने वालों को देश चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए. हालांकि ये पूछते हुए अजय भूल गए कि ऐसे कई नेताओं के नाम आसानी से इंटरनेट पर खोजे जा सकते हैं जो फिल्म या टीवी से जुड़े रहे हैं.

ये भी पढ़ें: विलियमसन का कैच छूटने पर शमी को गाली देने वाले ये नफरती कौन हैं?

पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचा चुके एक यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह चाहत के डांस वीडियो पर लिखते हैं,

“यह चाहत पांडेय है... इन्हें आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश से विधायक का टिकट दिया है. अगर यह हार गई तब मेरा EVM से भरोसा उठ जाएगा.”

अजय और जितेंद्र जैसे यूजर्स ने चाहत को ट्रोल किया तो कुछ उनके बचाव में भी उतरे. इन यूजर्स ने ट्रोलिंग करने वालों को आड़े हाथ लिया है. जैसे यूएच पाटिल नाम के एक यूजर ने लिका,

“विधायक टिकट और नाचने को लेकर आपस में कोई संबंध नहीं होता है. वह अपनी मर्जी से अपनी कला को जाहिर कर रही है. यह कोई गलती नहीं है.”

एक दूसरे यूजर विमल कुमार ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, 

"तो इसमें प्रॉब्लम क्या है? बहुत से नाचने गाने वाले विधायक सांसद भी बने हैं. ये सिर्फ आपकी गंदी राजनीति बोल रही है."

और भी यूजर्स हैं जिन्होंने चाहत पांडेय का वीडियो देखने के बाद ऐसे नेताओं के उदाहरण दिए जो फिल्म या टीवी इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं.

कौन हैं चाहत पांडेय?

चाहत पांडेय का जन्म 1 जून 1999 को मध्यप्रदेश के चंडी चोपड़ा गांव में हुआ. यहीं पली-बढ़ीं. चाहत की मां का नाम भावना पांडेय है. चंडी में रहते हुए चाहत ने 5वीं क्लास तक की पढ़ाई की. बाद में जबलपुर नाका के आदर्श स्कूल से 10वीं और दमोह जिले के जेपीबी स्कूल से 12वीं की.

पढ़ाई के बाद चाहत ने एक्टिंग में इंटरेस्ट दिखाया. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाहत ने इंदौर स्थित बालाजी ग्रुप में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. बाद में मुंबई चली गईं. उनका एक्टिंग करियर 2016 में ‘पवित्र बंधन’ नाम के सीरियल से शुरू हुआ. इसमें चाहत ने मिष्टी रॉय चौधरी का किरदार निभाया था. 2016 से ही चाहत ने ‘सावधान इंडिया’ शो में भी कई रोल्स निभाए. ये शो लाइफ ओके चैनल पर आता था.

चाहत ने चर्चित शो तेनाली राम में अनंत लक्ष्मी का रोल प्ले किया. फिर ‘हमारी बहू सिल्क’ और ‘दुर्गा - माता की छाया’ जैसे सीरियल्स में भी भूमिकाएं निभाईं. इसके अलावा चाहत 'नथ', 'अलादीन', 'क्राइम पेट्रोल' जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं. वो सोशल मीडिया पर भी पॉप्युलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 8.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार से बौखलाकर मैक्सवेल की पत्नी को ट्रोल करने वाले टीम इंडिया के असली दुश्मन हैं

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: उत्तरकाशी की सुरंग से आई ये बड़ी ख़ुशख़बरी!

Advertisement

Advertisement

()