The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • australia all rounder glenn maxwell wife vini raman and new zealand cricketer james neesham targeted by indian trolls

टीम इंडिया की हार से बौखलाकर मैक्सवेल की पत्नी को ट्रोल करने वाले टीम इंडिया के असली दुश्मन हैं

टीम इंडिया को फाइनल में मिली हार के बाद कुछ लोग एकदम बौखला गए हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैक्सवेल की पत्नी के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

Advertisement
pic
20 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 20 नवंबर 2023, 11:05 PM IST)
australia all rounder glenn maxwell wife and new zealand cricketer james neesham targeted by trolls
विनी रमन और जेम्स नीशम ने ट्रोलर्स को इंस्टाग्राम कर आईना दिखाया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर वर्ल्डकप (World Cup) जीत लिया. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 10 मैच जीते थे. लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की टीम का विजय रथ रोक दिया. भारतीय टीम पिछले एक दशक से कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है. इस बार टीम के प्रदर्शन को देखकर सबको उम्मीद थी कि कप अपनी झोली में आएगा. लेकिन हाथ आई निराशा. अब कुछ क्रिकेट प्रेमियों के पोस्ट देखकर लग रहा कि बात निराशा से आगे बढ़ चुकी है. ट्रोल्स ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन (Vini Raman) के इनबॉक्स/पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. कई ऐसे लोग भी हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जेम्स नीशम (James Neesham) को निशाना बना रहे हैं, जबकि उनका इस सब से कोई लेना-देना ही नहीं है.

मैक्सवेल की पत्नी ने ट्रोल्स को दिया जवाब

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवल की पत्नी विनी रमन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पैदा हुई हैं. वहीं पली बढ़ी हैं. लेकिन वो हैं भारतीय मूल की. उनका परिवार तमिलनाडु के वेल्लौर से ताल्लुक रखता है. पेशे से फार्मासिस्ट विनी ने साल 2022 में मैक्सवेल से शादी की थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की. लेकिन ट्रोल्स को यह बात पसंद नहीं आई. 

कुतर्क की कोई सीमा नहीं होती. यह बात विनी की पोस्ट केे कॉमेंट सेक्शन में भी देखने को मिली. ट्रोल्स को यह बात पच नहीं रही कि विनी एक भारतीय होकर मैक्सवेल को कैसे सपोर्ट कर सकती हैं. लोगों ने उनके परिवार वालों को भी भद्दी गालियां दीं.  

मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

विनी रमन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके नफरती चिंटुओं को जमकर लताड़ा है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 

“ नफरत भरे मैसेज करने वालों को थोड़ी मर्यादा रखनी चाहिए. यकीन नहीं होता कि मुझे ऐसा कहने की जरूरत पड़ रही है. आप एक भारतीय होकर भी उस देश को सपोर्ट कर सकते हैं, जहां आप पैदा हुए, आपकी परवरिश हुई. आप अपने पति और अपने बच्चे के पिता की टीम को सपोर्ट कर सकते हैं. 

शांत हो जाइए. और अपने अंदर का आक्रोश दुनिया के ज़रूरी मसलों पर निकालिए”

ऑस्ट्रेलिया तो छोड़ो, न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी को भी नहीं छोड़ा

क्रिकेट से प्यार करने का दावा करने वाले कुछ लोग हार से इतने बौखलाए हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया, क्या न्यूजीलैंड. किसी को नहीं छोड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के कमेंट बॉक्स में गालियां बरसाने वाले लोगों ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जेम्स नीशम को टार्गेट किया. उनके इनबॉक्स में जाकर भद्दी-भद्दी गालियां दीं.

जेम्स नीशम ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके ट्रोल्स की हरकतों के बारे में बताया. उन्होंने पिछले 24 घंटे में एक के बाद एक तीन स्टोरी शेयर की. नीशम ने लिखा, 

“कल रात मैं मैच नहीं देख पाया था. मुझे लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया जीत गई है.” 

उन्होंने आगे लिखा, 

“लोगों को नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दो अलग देश हैं.”

जेम्स नीशम ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर ट्रोल्स की मूर्खता को सामने लाया. 

भारत की हार से आहत लोग अपनी इन हरकतों से अपने देश का कितना नाम कर रहे हैं, ये आप देख सकते हैं. खेल में हार-जीत लगी रहती है. आपा खो देना कमज़ोरी की निशानी होती है.

वीडियो: इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से हार की ये है असली वजह!

Advertisement

Advertisement

()