The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • mohammad shami hate comments williamson catch drop ind vs nz

विलियमसन का कैच छूटने पर शमी को गाली देने वाले ये नफरती कौन हैं?

World Cup Semifinal के दौरान Mohammad Shami को ट्रोल किया गया. उनके लिए पाकिस्तानी और देशद्रोही जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया. ऐसे ट्रोल्स को कुछ इस तरह जवाब मिला..

Advertisement
pic
16 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:19 PM IST)
mohammad shami hate comments after dropping catch world cup semifinal newzealand vs india
शमी के लिए हेट कमेंट्स से भरा एक स्क्रिनशॉट वायरल है. (तस्वीर: AP/सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IND vs NZ Semi Final 2023: World Cup Semifinal मैच के दौरान Mohammad Shami के Instagram Profile पर दो अलग-अलग दौर दिखे. एक जब 28वें ओवर में शमी से केन विलियमसन का कैच छूट गया. दूसरा जब 33वें ओवर में शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विलियमसन को आउट कर दिया. शमी से जब कैच छूटा तो सोशल मीडिया पर कुछ नफरती लोगों ने हेट कॉमेंट्स (Mohammed Shami Hate Comments) लिखने शुरू कर दिए. लेकिन फिर जैसे ही शमी ने एक के बाद एक विकेट लेने शुरू किए तो मामला उलटा पड़ गया. लोगों ने हेट कॉमेंट्स करने वालों को रगड़ दिया.

 दरअसल, 15 नवंबर को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में जब शमी से कैच छूटा तो कुछ ऑनलाइन ट्रॉलिए एक्टिव हो गए. कुछ ने गालियां दीं तो किसी ने पाकिस्तानी कह दिया. कुछ ने तो उनके धर्म को आधार बनाकर भी अपशब्द लिखे. शमी के इंस्टा प्रोफाइल पर piyush.20 नाम ने ट्रोल ने लिखा,

“मुसलमान है इसलिए कैच छोड़ी तूने.”

नफरत करने और फैलाने वाले इस हद तक गिर गए कि आप सोच भी नहीं सकते! सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में इतने ज्यादा और इतने वाहियात कमेंट्स लिखे हैं कि हम उनको यहां लिख भी नहीं सकते.

सोशल मीडिया पर वायरल हेट कॉमेंट्स. (तस्वीर: सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी पर राहुल गांधी का ये पुराना ट्वीट वायरल क्यों हो रहा है?

एक दूसरे नफरती ट्रोल ने X पर शमी के लिए देशद्रोही जैसे शब्द का इस्तेमाल किया. उसने लिखा,

“इस कैच के छोड़ने के बाद मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे मुस्लिम खिलाड़ी टीम में नहीं होने चाहिए.”

ट्रोल्स को मिल गया जवाब

कुछ क्रिकेट प्रशंसकों ने ऐसे ट्रोल्स को पकड़ के रगड़ दिया. शमी ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया. फिर क्या था, शमी का इंस्टा प्रोफाइल भर गया उनकी तारीफों से. mainakmovieholic नाम के यूजर ने लिखा,

"यह (शमी का इंस्टा पोस्ट का) कॉमेंट सेक्शन बताता है कि लोगों के ओपेनियन कितनी जल्दी बदल जाते हैं."

दूसरे यूजर्स ने भी शमी के लिए प्यार बरसाया. किसी ने लॉर्ड शमी लिखा तो कुछ ने सेमीफाइनल को ‘शमीफाइनल’ बता दिया. shilpi.tualakdar नाम की यूजर ने लिखा,

“अरे, शमी भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या?”

 

मैच मेें क्या हुआ?

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 397 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए. गिल ने 80 और कोहली ने शतक जड़ा. श्रेयस अय्यर ने भी शतक लगाया. केएल राहुल ने 39 रनों का जरूरी योगदान दिया. शमी ने सात विकेट लेकर भारत की जीत को सुनिश्चित किया. भारत को 70 रनों से शानदार जीत मिली.

यह भी पढ़ें: 'सपना देखा शमी ने 7 विकेट झटके', सेमीफाइनल से पहले किए गए ट्वीट पर अब हल्ला मचा है

वीडियो: मोहम्मद शमी के 7 विकेट से इंडिया वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में पहुंची, NZ की हार पर झूमे इंडियन फ़ैन्स बोले...!

Advertisement

Advertisement

()